फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Threatening raping for five years

धमकी देकर पांच वर्षो से कर रहा दुष्कर्म

Sat, 15 Oct 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Threatening raping for five years
मुहम्मदाबाद गोहना। गाजीपुर जनपद के नंदगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता का उसके रिश्तेदार ने ही नहाते समय वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह पांच सालों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। जानकारी के बाद महिला के पति ने उसे छोड़ दिया तो आरोपी युवक के परिजनों ने दोनों की शादी कराने का वादा किया लेकिन अब इंकार कर रहे हैं। महिला ने पुलिस का तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। तहरीर में विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसके पति के मौसी के लड़के के साथ मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक का उसकी ससुराल में आना जाना था। उसके पति नौकरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। एक दिन नहाते समय युवक ने उसका वीडियो बना लिया और बाद में वायरल करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। पांच सालों से यह सिलसिला चलता रहा। उसने महिला के खाते से हजारों रुपए भी निकाल लिए। इस बीच मामले की जानकारी जब उसके पति को हुई तो उसने महिला पर चरित्र हीनता का आरोप लगाकर छोड़ दिया। जब वह आरोपी युवक के माता-पिता से मिली तो उन्होंने दोनों की शादी कराने का वादा कर उसे अपने पास रख लिया। युवक उसे मुंबई और गोवा ले गया और मंदिर में शादी का नाटक कर उसके गहने और रुपये लेकर गोवा में छोड़ कर भाग गया। महिला ने गोवा एसपी से मिल कर गुहार लगाई तो उसे जनपद पुलिस से संपर्क कर मऊ हुंचवाया। तब से वह न्याय के लिए भटक रही है। बताया कि उसने तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि ऐसी किसी घटना का संज्ञान नहीं है। न ही उसे कोई तहरीर दी है। तहरीर दे तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed