{"_id":"6140da888ebc3e35f95d381d","slug":"thousands-stolen-in-bullion-shop-by-wearing-mask-mau-news-vns611590797","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगाकर सर्राफा की दुकान में हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकब लगाकर सर्राफा की दुकान में हजारों की चोरी
विज्ञापन
मऊ। मुहम्मदबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के चुंगी तिराहे के पास सोमवार की रात चोरों ने आभूषण की दुकान में नकब लगाकर नगदी समेत हजारों के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। गनीमत रही कि चोर दुकान में रखे लाकर को तोड़ने में सफल नहीं हो सके। जिससे सोने व चांदी के लाखों के आभूषण चोरी होने से बच गए। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर निकाल लिया। पीड़ित ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है।
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद गांव आशीष वर्मा की चुंगी तिराहे पर पुलिस बूथ के समीप आभूषण की दुकान है। वह रोज की भांति सोमवार की रात अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। रात में चोर दुकान के पीछे से नकब लगाकर अंदर घुसे। चोरों ने दुकान में रखे 15 हजार रुपए नगदी और लगभग 25 हजार रुपए की कीमत के चांदी के आभूषण चुरा लिए। चोरों ने दुकान में रखे लाकर को तोड़ने का काफी प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। जाते समय चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर निकाल लिया। सुबह दुकान से कुछ दूरी पर डीवीआर फेंका मिला।
पीड़ित आशीष का कहना है कि चोरों ने लॉकर के दो लॉक तोड़ दिए थे लेकिन तीसरा लॉक तोड़ने में सफल नहीं हुए। चोरों ने एक लाख रुपए से अधिक का लाकर खराब कर दिया। आशीष ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक का कहना है कि चोरी के संबंध में तहरीर प्राप्त हुई है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।