{"_id":"64d53e4772f3c8b34d0e4cf5","slug":"thousands-of-students-taking-the-tricolor-in-their-hands-took-a-pledge-to-serve-the-country-mau-news-c-295-1-svns1028-1082-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: हाथ में तिरंगा लिए हजारों विद्यार्थियों ने लिया देश सेवा का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: हाथ में तिरंगा लिए हजारों विद्यार्थियों ने लिया देश सेवा का संकल्प
विज्ञापन
अमृत महोत्सव, मेरी माटी मेरा देश और हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को नगर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में हजारों छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया। भारतीय तिरंगे झंडे को लेकर हजारों छात्र-छात्राओं ने देश सेवा का संकल्प दोहराया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी ने छात्र-छात्राओं को संकल्प दिलाया कि विकसित भारत के लक्ष्य के साथ वह भारत की आजादी का हर प्रकार से रक्षा करेंगे। सभी नागरिकों में कर्तव्यबोध की भावना का जज्बा भरेंगे। इस दौरान छात्र-छात्राओं में अति उत्साह दिखा। पूरा विद्यालय परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर ऋषिकेश पांडेय, अरविंद कुमार त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र मिश्र, शरद पांडेय, सुमित राय, बृजेश राय, मनोज सिंह, भीष्म यादव, विवेक शुक्ला, शैलेंद्र यादव, मनोज यादव, आनंद शुक्ला, आयुष सिंह, अभय राज, प्रसून लता सिंह, डॉक्टर कंचन लता पांडेय, अर्चना गुप्ता, उपेंद्र पति पांडेय, अमित शर्मा, रामसागर वर्मा, कल्पनाथ यादव सहित हजारों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना: अमृत महोत्सव, मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत विकासखंड मुहम्मदाबादगोहना के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में राष्ट्रीय एकता के लिए तिरंगा प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगण ने एकदूसरे के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, जूनियर हाई स्कूल एवं कम्पोजिट विद्यालयों में वीर शहीदों की स्मृतियों में हाथों में तिरंगा लेकर गगनभेदी नारों के साथ बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। प्राथमिक विद्यालय मालव, सौसरवां, नगरीपार, दतौली, उच्च प्राथमिक विद्यालय मालव, सुरहुरपुर सहित आदर्श जूनियर हाई स्कूल कमालुद्दीनपुर सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली।