फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thousands of jewelery theft from two houses

दो घरों से लाखों के आभूषण चोरी

Sun, 05 May 2019 11:30 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Sun, 05 May 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Thousands of jewelery theft from two houses
मधुबन के वार्ड नं 13 के एक मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : mau
 मधुबन थाना क्षेत्र के वार्ड13 जायसवाल गली से आगे मदरसा के पास स्थित एक घर से शनिवार की रात चोर 29 हजार रुपये नकदी सहित करीब एक लाख के आभूषण चुरा ले गए। जबकि रानीपुर थाना क्षेत्र के धर्मसीपुर गांव में भी एक व्यक्ति के घर सेंध खोलकर चोर 85 हजार रुपये नगदी और ढाई लाख के गहने चुरा ले गए।
विज्ञापन


मधुुबन : कस्बे के वार्ड नंबर 13 की निवासी रनिता पत्नी स्व.  राजेश जायसवाल अपने दो बच्चों के साथ मकान की छत पर सो रही थी। जबकि मुख्य चैनल गेट पर ताला बंद कर चाबी अंदर टांग दिया था। रात में चोरों ने चैनल के छेद से किसी डंडे की सहायता से चाभी का गुच्छा निकाल लिया और गेट का ताला खोलकर अंदर घुस गए। उन्होंने आलमारी के लॉकर में रखे 29 हजार रुपये नकदी, एलआईसी के कागजात सहित  करीब एक लाख के गहने कब्जे में ले लिए। रविवार की सुबह जब रनिता नीचे आई तो घर के सारे सामान तितर बितर देख उसके होश उड़ गए। जानकारी पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


खोजबीन की गई तो सीवान स्थित एक ईंट भट्टे के समीप खाली बक्से और कुछ सामान फेंके हुए मिले। पुलिस ने महिला की तहरीर ले ली लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया। उधर, धर्मसीपुर गांव के शिवमंदिर के पास स्थित राम भुल्लन कश्यप पुत्र चौथी के घर के पिछवाड़े से सेंध खोलकर चोर 85 हजार नकद और तीन अटैचियां और एक बक्सा उठा ले गए। सामान निकाल चोरों ने अटैचियां और बक्से घर से तीन सौ मीटर दूर पर फेंक दिया। रविवार की ग्रामीणों को बक्से आदि बाहर फेंके मिले। चोरों द्वारा फेंका गया एलबम भी वहीं पड़ा था। एलबम में लगी राम भुल्लन की फोटो देखकर लोगों ने जाकर राम भुल्लन को एलबम दिखाया तब जाकर चोरी का पता चला। गृहस्वामी ने घटना की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल किया। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इस बाबत एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस इन चोरियों का शीघ्र वर्कआउट    कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed