फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thousands of jewelery stolen including cash from the house

मकान से नकदी समेत लाखों के आभूषण चोरी

Sun, 07 Oct 2018 10:40 PM IST
mau
mau Updated Sun, 07 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
Thousands of jewelery stolen including cash from the house
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : amar ujala
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदसा मानोपुर में शनिवार की रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। छत के रास्ते घर में घुसे चोर 94 हजार की नकदी समेत करीब पांच लाख रुपए मूल्य के आभूषण चुरा कर चंपत हो गए। इसके साथ ही वह खूंटी पर टंगी पैंट में रखे नकदी, एटीएम और पैनकार्ड समेत कुछ कागजात भी उठा ले गए। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भदसा मानोपुर गांव निवासी मनोज कुमार राय पुत्र राजबहादुर राय का परिवार शनिवार को खाना खा कर सो गया। रात में छत के रास्ते चोर घर में घुसे और आंगन स्थित कमरे में में रखे बक्से का ताला तोड़ कर 85 हजार रुपये नगद, सोने की चार अंगूठियां, सोने की चेन और एक थान चांदी के आभूषण चुरा लिए। जाते जाते चोर बगल के कमरे में खूंटी पर टंगी मनोज की पैंट में रखे 8 हजार रुपये, एटीएम और पैनकार्ड सहित कुछ अन्य महत्वपूर्ण कागजात भी लेते गए। घटना की भनक परिजनों को नहीं लग सकी।
विज्ञापन


सुबह जब परिवार जन सोकर उठे तो कमरों में विखरे पड़े सामानों से चोरी का पता चला। गृहस्वामी ने बताया कि चोर लगभग पांच लाख से अधिक की चोरी कर ले गए। बता दें कि नये थानाध्यक्ष ने एक दिन पहले ही कार्यभार ग्रहण किया है। उधर, क्षेत्र के गोपाल, कन्हैया, राजेश, सुनील, मकबूल, इर्शाद, रामू, महेश, श्यामदेव आदि ने पुलिस की कार्यप्रणालियों पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि इस समय पुलिस व दरोगा रात्रि गश्त करने से परहेज कर रहे है। गश्त की बजाय जमीन से जुड़े मामलों पर ज्यादा जोर दे रही है। जबकि सब जानते हुए भी अधिकारी मौन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सीओ घोसी अनिल कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्दी ही घटना का पर्दाफाश कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed