फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thousands bigha crops of hundreds farmers submerged due to canal cutting in mau

यूपी: नहर के कटान से सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फसल डूबी

Mon, 26 Jul 2021 01:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 26 Jul 2021 01:49 PM IST
सार

करीब चार बजे गुजरी शारदा सहायक खंड-32 नहर कट गई। जिससे कुछ ही देर में लैरो बेरूवार, हसनपुर, कनियारीपुर, जयराम गढ़ ग्राम पंचायत के 100 किसानों की फसल जलमग्न हो गई।

विज्ञापन
Thousands bigha crops of hundreds farmers submerged due to canal cutting in mau
नहर के कटान से बहता पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र रे ग्राम सभा लैरो बेरूवार में सोमवार की भोर में शारदा सहायक खंड-32 नहर के कटान से किसानों की एक हजार बीघा फसल डूब गई है। नहर टूटने की सूचना पर मौके पर पहुंचे किसानों ने अथक प्रयास करते हुए नहर को बांधने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के चलते उनका प्रयास विफल रहा।

विज्ञापन


फलस्वरूप देखते-देखते नहर के पानी ने चार गांवों के किसानों की फसल को डुबो दिया। जिससे किसानों में अफरा तफरी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, लैरो बेरूवार के पास सोमवार की भोर करीब चार बजे गुजरी शारदा सहायक खंड-32 नहर कट गई। जिससे कुछ ही देर में लैरो बेरूवार, हसनपुर, कनियारीपुर, जयराम गढ़ ग्राम पंचायत के 100 किसानों की फसल जलमग्न हो गई। इससे करीब एक हजार बीघा फसल डूब गई, जिससे किसान चिंतित हैं।

विज्ञापन

इसको लेकर किसान रामनवल राही, उजागिर, अशोक गोंड़, हरिश्चन्द्र, सुदामा, बबलू सिंह,रमाकांत सुरेश मुरलीधर, संजय सिंह आदि की बुआई की गई जमीन जलमग्न है। किसानों ने आरोप लगाया कि है कि अभी एक सप्ताह पूर्व ही नहर के टूटने से 500 बीघा फसल डूब गई थी। उस समय ही किसानों ने जिम्मेदारों से नहर का मरम्मत कराने की मांग की थी। लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई सुनवाई न हुई, जिसके चलते फिर नहर टूटने से एक बार फिर किसानों की फसल जलमग्न हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed