फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Those whose families looted the country talk about the national interest: Swatantradev Singh

जिनके परिवारों ने देश लूटा वो देशहित की बात करते है: स्वतंत्रदेव सिंह

Sat, 27 Feb 2021 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Those whose families looted the country talk about the national interest: Swatantradev Singh
मधुबन के रामपुर बेलौली में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदे - फोटो : MAU
मऊ/मधुबन। तहसील क्षेत्र के बेलौली में स्थापित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जनसभा को संबोधित कर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा, देशहित में पटेल ने अपना सब कुछ न्यौछावर किया है। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनके परिवारों ने देश को लूटा वो आज देशहित की बात कर रहे है। किसी ने सैफई महोत्सव मनाने के चलते प्रदेश को आर्थिक तंगी की तरफ धकेल दिया, तो दूसरे ने केंद्र में एक के बाद एक घोटाला कर देश को कंगाल किया।
विज्ञापन

उन्होंने देश के प्रधानमंत्री की तरफ इशारा कर कहा कि आपका चौकीदार बेटा देश की कमान संभालने के बाद चौहान, राजभर, दलित के घर सिलिंडर, चूल्हा की सौगात देने का काम किया। पूर्व की सरकारों में जिन अपराधियों के हौसले बुलंद थे, आज उन पर प्रदेश सरकार लगातार शिंकजा कसती जा रही है। अपराधियों के अपराधों की सजा देने के साथ उनके साम्राज्य को तहस नहस करने का कार्य उनकी संपत्तियों को जब्त करके किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक कार्य सिर्फ भाजपा की सरकार ही कर सकती है। उन्होंने मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद का नाम उदाहरण के रुप में लिया, बोले पूर्व की सरकारों की सरपरस्ती के चलते ये अपराध को ही नहीं समाज को दूषित करने का काम किए। स्वतंत्र देव सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के उस बयान को दोहराया, जिसमें उन्होंने कहा था कि गांव की खुशहाली के लिए एक रुपया भेजा जाता है, लेकिन गांव तक सिर्फ 15 पैसा ही पहुंच पाता है, आज भाजपा शासित केंद्र-प्रदेश सरकार ने एक रुपया गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था कर दिया है। भाजपा की सरकार हर वर्गों के लिए कार्य कर रही है। बोले मोदी का कोई मजहब और जाति नहीं है। देश के प्रधानमंत्री अगड़ी, पिछड़ी, दलित, शोषित सभी समुदाय के हैं। वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि देश को आजाद कराने में मधुबन की अहम भूमिका रही है। यहां के रणबांकुरों ने कभी पीठ नहीं दिखाया। सीने में गोली खाकर हमेशा कदम बढ़ाने का काम किया है। चौरीचौरा कांड के शहीदों को सम्मान देने का कार्य यदि किसी ने किया तो वह योगी और मोदी ने किया। कार्यक्रम को पिछड़ा वर्ग दिव्यांग कल्याण मंत्री अनिल राजभर, राज्य सभा सांसद सकलदीप राजभर, प्रदेश महामंत्री भाजपा एवं प्रभारी गोरखपुर क्षेत्र अनूप गुप्त, इंदल गिरी, जिला महामंत्री राधेश्याम सिंह आदि लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम के संयोजक भरत भैया ने उपस्थित जनसमूह का अभिवादन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश गुजरात बनेगा, इसकी शुरुआत मधुबन करेगा। उन्होंने मधुबन की धरती पर राजकीय पॉलीटेक्निक के साथ जिले में मेडिकल कॉलेज के निर्माण की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्त ने किया। इस अवसर पर उत्पल राय, मनोज राय, सीता राय, सभासद आलोक मल्ल, मनोज गुप्ता, गिरीश गुप्ता, संजय सिंह, अनिल मिश्र, महा प्रसाद गुप्त आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed