फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Those who move in the hotspot area will be cracked: SDM

हॉटस्पॉट क्षेत्र में आवाजाही करने वालों पर होगी कारवाई: एसडीएम

Tue, 28 Jul 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Those who move in the hotspot area will be cracked: SDM
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। जिले में कोरोना संक्रमण का निरंतर ग्राफ बढ़ने के बाद भी लोग इससे बचाव के प्रति सचेत नहीं दिख रहे हैं। ऐसा ही मामला मुहम्मदाबाद गोहना नगर के भुलीपुर हॉटस्पॉट क्षेत्र में दिखा। जहां सोमवार की रात अपने आवाजाही के लिए किए गए बांस-बल्ली के बैरीकेडिंग को लोगों ने तोड़कर आवाजाही जारी रखा। मंगलवार को इसकी जानकारी होने पर एसडीएम डॉ. अंकुर लाठर ने दुबारा बैरीकेडिंग कराते हुए पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया। साथ ही निर्देश दिया कि हॉटस्पॉट क्षेत्र में अंदर से बाहर या बाहर से अंदर जाने वाले के विरुद्ध कड़ी कारवाई करे।
विज्ञापन

बताते चले कि मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत के भुलीपुर मुहल्ले में एक ही परिवार के तीन लोग एंटीजेन टेस्ट में कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद मुहल्ले को हॉटस्पॉट बना दिया गया हैं।लेकिन सोमवार की देर शाम बैरीकेडिंग को हटाकर मुहल्ले के लोगों की आवाजाही जारी रही। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम डॉ. अंकुर लाठर ने मंगलवार को हॉटस्पॉट स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान बांस बल्ली टूटी देखकर कड़ी नाराजगी जताया।
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्देशित किया कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाए साथ ही प्रतिबंधित एरिया में पुलिस जवानों की तैनाती का निर्देश दिया। है।बताते चले कि सोमवार को हॉटस्पॉट घोषित होने के बाद नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र शहीद चौराहा से चौक जाने वाले मार्ग का रास्ता बंद कर दिया गया। रात में वाहनों से आने जाने वालों ने उक्त बैरकेटिंग तोड़कर आवागमन शुरू कर दिया था। इस दौरान कोतवाल नीरज पाठक अधिशासी अधिकारी रामसमुख, महेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed