फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Those who buy wheat without license will be sued

Mau News: बिना लाइसेंस गेहूं खरीदने वालों पर होगा मुकदमा

Thu, 18 May 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Those who buy wheat without license will be sued
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में गेहूं खरीद योजना की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। इसमें डीएम ने बिना लाइसेंस गेहूं खरीदने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। वहीं, मंडी सचिव को टीम गठित कर विचौलियों को चिह्नित करने का दिया निर्देश दिया। बैठक में खाद्य विपणन अधिकारी वीके सिन्हा ने बताया कि जनपद में गेहूं की प्रतिदिन की औसत खरीद 53.56 एमटी है। इसमें पंचायती राज विभाग का योगदान मात्र 16 एमटी का है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष गेहूॅ क्रय का लक्ष्य 35000 एमटी निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष 2894 किसानों से 10693.16 एमटी की खरीद हुई थी। इस वर्ष 3402 किसानों का पंजीकरण कराया गया है। जिसके सापेक्ष 3360 किसानों का पंजीकरण सत्यापित भी हो गया है। 639 किसानों से गेहूं की खरीद की गई है। 2721 किसान बिक्री के लिए शेष है। इस दौरान जिलाधिकारी ने पंचायत विभाग, पूर्ति विभाग, कृषि विभाग के कर्मचारियों तथा लेखपालों को निर्देश दिया कि ग्राम स्तर पर किसानों से संपर्क कर गेहूं बेचने के लिए प्रेरित करें। उन्होने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि ग्राम स्तर पर कोटेदारो का सहयोग लेते हुए मौके पर जाकर गेेहूं खरीद कराएं। जिलाधिकारी ने मंडी सचिव को निर्देश दिया कि तत्काल टीम गठित कर क्षेत्र में भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी गैर पंजीकृत बिचौलिया किसानों को भ्रमित कर उनके उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम मूल्य पर गेहूं खरीद न करें। ऐसे बिचौलियों को चिंहित कर उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराएं। उन्होने जनपद के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जॉच करने के भी निर्देश मंडी सचिव को दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने क्रय केंद्रों पर किसानों द्वारा गेहूं विक्रय करने की स्थिति के बारे में जानकारी ली। बताया कि जनपद में मोबाइल योजना के तहत किसानों से घर-घर जाकर गेहूं का क्रय किया जा रहा है। त्वरित भुगतान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी विपुल कुमार सिन्हा, जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed