फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Those who blocked the public road ransacked the woman's house

सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध करने वालों ने महिला के घर की तोड़ फोड़

Sat, 14 May 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Those who blocked the public road ransacked the woman's house
कोपागंज। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मूंगमास अरुसाभार चौहान बस्ती में कुछ लोगों ने गांव के सार्वजनिक रास्ते पर नाली खोदकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। जब इस बात की शिकायत गांव की ही एक महिला ने की तो ट्रैक्टर से उसके नाद, खूंटा व दो पहिया वाहन को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़िता जब शिकायत लेकर मुकामी पुलिस के पास गई तो पुलिस ने उसे भगा दिया। मुकामी पुलिस से मायूस महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोपागंज पुलिस को तत्काल कार्यवाही का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित कुल पांच आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मूंगमास के अरूसाभार चौहान बस्ती निवासी संगीता चौहान पत्नी विधिचंद ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के ही रामरतन, रामरूप, उमाशंकर, फूलमती और बबिता आदि ने गांव के सार्वजनिक रास्ते पर नाली खोद कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। जब इस बात की शिकायत संगीता ने उन लोगों से की तो लोग शिकायत सुनते ही आगबबूला हो गए। आरोप है कि लाठी-डंडों से लैस हो मनबढ़ उसके घर पर चढ़ गए। पीड़िता ने किसी प्रकार घर का दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। लेकिन इसके बावजूद रामरतन ने ट्रैक्टर से उसके नाद खूटों को तोड़ दिया, इससे बाद दरवाजे के सामने खड़ी बाइक पर भी ट्रैक्टर चढ़ा कर उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मुकामी पुलिस की निष्क्रियता से निराश संगीता अगले दिन पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकामी पुलिस को मुकदमा पंजीकृत करने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर कोपागंज थाने की पुलिस ने दो महिलाओं सहित कुल पांच लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed