{"_id":"6123d2958ebc3e79b01454a9","slug":"this-year-the-target-of-prime-minister-s-housing-is-one-third-mau-news-vns6075356169","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल प्रधानमंत्री आवास का लक्ष्य हुआ एक तिहाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस साल प्रधानमंत्री आवास का लक्ष्य हुआ एक तिहाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ गरीबों को आवास उपलब्ध कराने के सरकार द्वारा चलाई जा रही अत्यंत महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्य में इस साल भारी कटौती कर दी गई है। पिछले साल की तुलना में आवासों के लक्ष्य में इस वर्ष लगभग दो तिहाई कटौती कर दी गई है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री आवास का लक्ष्य पिछले वर्ष के सापेक्ष एक तिहाई कर दिया गया है। इससे जिले के अधिक गरीब पात्रों को आवास उपलब्ध कराने की मंशा को झटका लगा है।
वर्ष 2020- 21 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले का लक्ष्य 11012 आवासों का था। लेकिन इस साल वर्तमान वित्तीय वर्ष में इसे घटाकर महज 4629 कर दिया गया है। वर्ष 2021-22 में सबसे कम 191 आवास घोसी ब्लाक को दिए गए हैं। जबकि जनपद के सबसे छोटे ब्लाक परदहां को 689 आवास दिए गए हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़े ब्लाक रानीपुर को केवल 881 आवास का लक्ष्य है। जबकि कोपागंज ब्लाक को 859 आवास, अपेक्षाकृत बड़े ब्लाक फतेहपुर मंडाव को महज 319 आवास, दोहरीघाट ब्लाक को 223 आवास दिए गए हैं।
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक को 613 आवास तथा रतनपुरा ब्लाक को 633 आवास दिए गए हैं। इस प्रकार जिले के सभी नौ ब्लाकों में पड़ने वाले गांवों के गरीबों के लिए इस वित्तीय वर्ष में 4629 आवासों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें से 4259 आवास स्वीकृत किए गए हैं जबकि इनके सापेक्ष 4050 आवास सत्यापित किए जा चुके हैं। इन्हें 1554 लाख रुपये प्रथम किश्त के रूप में लाभार्थियों के बैंक खातों में दिए जा चुके हैं। इनमें से 1401 लाभार्थियों को प्रथम किश्त के सापेक्ष छह करोड़ 64 लाख 30 हजार रुपयों का भुगतान कर दिया गया है। जबकि 32 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त के सापेक्ष तृतीय किश्त के रूप में तीन लाख बीस हजार रुपयों का भुगतान कर दिया गया है। जबकि वर्ष 2020-21 में कुल लक्ष्य 11012 आवास के सोपक्ष रानीपुर ब्लाक को सर्वाधिक 2163 आवासों का लक्ष्य था। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक को 1529 आवास, कोपागंज को1469, दोहरीघाट ब्लाक को1347आवास, फतेहपुर मंडाव 1033, रतनपुरा को 1006 आवास, परदहा ब्लाक को 977 आवास और घोसी ब्लाक को 783 आवास और बड़रावं ब्लाक को सबसे कम 705 आवासों का लक्ष्य था। इनमें से 5990 आवास पूर्ण हो गए हैं। इनमें से 7767 लाभार्थियों को अंतिम किश्त का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन
इस संबंध में परियोजना अधिकारी एमएन द्विवेदी का कहना है कि लक्ष्य का निर्धारण शासन स्तर से होता है। जैसे जैसे आवासों का निर्माण होता जा रहा है। गाइड लाइन के अनुसार आवासों की किश्त लाभार्थियों के खाते में भेजी जा रही है।