फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thieves took away goods worth lakhs including cash

Mau News: नकदी समेत लाख का सामान ले उड़े चोर

Wed, 05 Apr 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away goods worth lakhs including cash
थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में सोमवार की देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और एक लाख की नकदी समेत करीब आठ लाख रुपये के सामान ले उड़े। घटना उस समय हुई जब गृहस्वामी इलाज कराने अस्पताल गया हुआ था। घर में सिर्फ एक वृद्धा और घर की बहु थी। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामशब्द चौहान की इन दिनों तबियत खराब होने पर वह इलाज जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में करा रहे हैं। सोमवार की देर शाम उनके घर पर केवल उनकी बुजुर्ग मॉ और बहु अकेली थी। दोनों भोजन करने के बाद मकान के अगले हिस्से में बने दलान में सोई हुई थी। देर रात चोर घर में घुसे और दो कमरों का ताला तोड़ा। जहां तीन बक्सों से एक लाख रुपये की नकदी और करीब आठ लाख रुपये के आभूषण और कीमती समान चुरा कर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह सामान बिखरा देखकर महिलाओं को चोरी का पता चला। सूचना पर एसओ बृजमोहन सरोज पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed