{"_id":"650ddab00619ec840a0a8a06","slug":"thieves-took-away-goods-worth-lakhs-by-taking-woman-hostage-mau-news-c-295-1-mau1001-2735-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: महिला को बंधक बनाकर चोर समेट ले गए लाखों का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: महिला को बंधक बनाकर चोर समेट ले गए लाखों का सामान
विज्ञापन
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के नवकापुरा में एक घर में घुसे चोरों ने महिला को बंधक बनाकर लाखों की चोरी की। महिला से चोरों ने हाथापाई भी की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। अमिला नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 बाबा थानीदास (नवकापुरा) निवासी रामचरण सिंह चार भाइयों के परिवार के साथ गांव में रहते हैं। प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार को भोजन करने के बाद परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। देर रात चोर सीढ़ी से उतरते हुए घर में दाखिल हुए। सीढ़ी के सामने के कमरे का दरवाजा खोलकर पहुंचे तब तक माला पति गणेश पहंुच गई। चोरों ने उन्हें बंधक बना लिया। कमरे में रखी नकदी और आभूषण चुरा ले गए।
महिला ने बताया कि दो चोर थे। भागते समय उसमें से एक चोर के पैर उसने पकड़ लिए। इसपर दूसरे चोर ने धक्का देकर गिरा दिया। पीड़ित रामचरण सिंह ने बताया कि चोरों ने की आलमारी में रखा एक हार, झुमका, अंगूठी, मांगटीका सहित करीब तीन लाख मूल्य के आभूषण सहित नकदी की चोरी की है। चोरों के जाने के बाद महिला के शोर पर घर वालों की नींद खुली। उधर पीड़ित ने इसकी सूचना अमिला पुलिस चौकी को दी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
48 घंटे में दूसरी बार बंधक बनाकर चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। जिले चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। 48 घंटे में यह दूसरी घटना है जिसमें चोरों ने घर में बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया। मधुबन थाना क्षेत्र के भटौली ग्राम पंचायत के रामपुर तिवारी निवासी लल्लन कनौजिया के यहां से बुधवार की रात चोरों ने 20 हजार नकदी सहित दो लाख की चोरी की थी। यहां भी चोर छत के रास्ते से घर में घुसे थे। इस दौरान घर की एक महिला सदस्य प्रीती के उठने पर चोरों ने उसे बंधक बना लिया था।
विज्ञापन
अगले दिन यानी बृहस्पतिवार को घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला नगर पंचायत के नवकापुरा में इसी तरह की घटना को अंजाम देते हुए तीन लाख का सामान समेट ले गए। एक महिला के जगने की आहट पर न केवल बंधक बना दिया, जब भागते समय महिला ने विरोध जताया तो चोरों ने उससे हाथापाई कर उसे घायल कर दिया।