फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thieves stole away buffalo after sniffing intoxicants in mau

Mau News: नशीला पदार्थ सुंघाकर भैंस खोल ले गए चोर, पांच घंटे तक बेहोश रहा पशुपालक

Sat, 28 Feb 2026 04:53 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 28 Feb 2026 04:53 PM IST
सार

Mau News: मऊ जिले में चोर पशुपालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर भैंस खोल ले गए। पत्नी सुबह सोकर उठी तो देखा कि भैंस दरवाजे पर नहीं है। पति को जगाने गई तो वो बेहोश पड़े थे।

विज्ञापन
Thieves stole away buffalo after sniffing intoxicants in mau
पीड़ित पशुपालक की पत्नी सुदामी देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के रामपुर थाना परिसर से 100 मीटर दूरी पर सो रहे रामसरीख उर्फ ज्ञानी को नशीला पदार्थ सुंघाकर चोर उनकी भैंस खोल ले गए। वो पांच घंटे तक बेहोश पड़े रहे। घटना शनिवार की भोर में 3:30 बजे की है। सुदामी देवी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


सौंपी तहरीर में सुदामी देवी ने बताया कि उनके पति रामसरीख घर के बाहर मड़ई में सो रहे थे। वह सुबह जगी तो देखा कि भैंस दरवाजे पर नहीं है। पति को जगाने गई तो वो बेहोश पड़े थे। उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


बताया कि भोर में उनके दरवाजे पर गाड़ी खड़ी होने की आवाज आई थी। लेकिन रास्ता होने के चलते घटना का आभास नहीं हुआ। थानाध्यक्ष राकेश सिंह रोहन ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed