{"_id":"5c1d24d3bdec2256d14f3aa4","slug":"thieves-of-the-retired-army-captain-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड आर्मी कैप्टन के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड आर्मी कैप्टन के घर से लाखों की चोरी
Fri, 21 Dec 2018 11:07 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Fri, 21 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर गांव में गुरुवार की रात में चोरों ने आर्मी के रिटायर्ड कैप्टन के घर नकदी समेत लाखों की चोरी की। चोर सात लाख के गहने और 80 हजार रुपये चुरा ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह जगने पर परिवार वालों को हुई। घर वालों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस की दलील है कि मकान के मुख्य दरवाजे को खुला छोड़कर महिलाएं सो गई थीं। भीषण चोरी से क्षेत्र में दहशत और लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा है। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है जबकि वह जांच कर रही है।
रणवीरपुर गांव निवासी राजेश सिंह आर्मी के कैप्टन पद से सेवानिवृत है। वह वर्तमान में गुजरात में रहते हैं। उनका परिवार रणवीरपुर गांव के मकान में रहता है। रोज की भांति परिवार के लोग रात में खाना खाकर घर में सो गए थे। इसी बीच घर के पिछले हिस्से की छत फांदकर चोर अंदर घुसे।
राजेश सिंह के भाई और ग्राम प्रधान सुनील सिंह ने बताया कि चोरों ने कमरे की आलमारी में रखे गए 80 हजार नकद और सात लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोर चुरा ले गए। घर की महिलाएं जब शुक्रवार की सुबह सोकर उठीं तो चोरी का पता चला। कमरे में रखी आलमारी से नगदी सहित आभूषण गायब देखकर पीड़ित परिवार के होश उड़ गए। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई। थानाध्यक्ष की दलील है कि मकान के मुख्य दरवाजे को खुला छोड़कर महिलाएं सो गई थीं। परिवार वालों की लापरवाही से चोरी हुई। इस बाबत सीओ सिटी आलोक कुमार का कहना है कि पुलिस को तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।