फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thieves entered the house through the roof and stole jewellery worth lakhs

Mau News: छत के सहारे घर में घूसकर चोरों ने पार किए लाखों के आभूषण

Sat, 22 Feb 2025 09:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house through the roof and stole jewellery worth lakhs
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के तिघरा ग्राम पंचायत में चोरों ने शुक्रवार की रात तीन घरों को निशाना बनाते हुए करीब दस लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। इसमें दो घर में सदस्यों के गहरी नींद का फायदा चोरों ने उठाया तो एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की। शनिवार को गांव में तीन घरों से चोरी की जानकारी मिलने पर पहुंची मधुबन पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चोरी की पहली घटना तिघरा निवासी गामा चौहान के घर पर हुई। गामा चौहान के अनुसार शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद वह और उनके परिजन बरामदे और अपने कमरे में सोने चले गए। इस बीच छत पर चढ़े चोरों ने सीढ़ी का ताला तोड़कर अंदर घुसे और एक कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर पांच हजार की नकदी, सोने का हार, चूड़ी सहित तीन लाख मूल्य का आभूषण ले गए।
विज्ञापन

गामा के भाई शिवनरायण जो इसी भवन के एक हिस्से में अलग से रहते हैं। उनके घर से चोरों ने दस हजार की नकदी के साथ मंगलसूत्र, नाथिया के साथ कीमती बर्तन को समेट ले गए। गायब सामान की कीमत करीब तीन लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इससे महज कुछ मीटर की दूरी पर लक्ष्मीनरायण सिंह जो चोरी के समय अपने परिजनों के साथ वाराणसी गए हैं। उनके बंद घर का ताला तोड़कर चोर दस हजार की नकदी के साथ करीब पांच लाख के सामान समेट ले गए।

गुमटी का पटरा तोड़कर गल्ले से उठा ले गए 2500 रुपये
दुबारी। चोरों ने मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी बाजार में स्थित विभुति ठाकूर के सैलून जो कि एक गुमटी में संचालित होता है। उसका ऊपर से पटरा हटाकर दुकान के अंदर घुसे और गल्ले में रखा 2500 रुपये चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को अज्ञात चोरों को आरोपित करते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed