{"_id":"656cb6b7b02776b694043f06","slug":"thieves-entered-the-house-a-day-before-the-wedding-heard-the-sound-of-dogs-and-ran-away-one-arrested-mau-news-c-295-1-mau1002-5804-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: शादी से एक दिन पूर्व घर में घुसे चोर, कुत्तों की आवाज सुनकर भागे, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: शादी से एक दिन पूर्व घर में घुसे चोर, कुत्तों की आवाज सुनकर भागे, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
रतनपुरा। हलधरपुर थाना के ठैंचा में शादी से एक दिन पूर्व शनिवार की रात घर में घुसे चोर घटना को अंजाम देने में नाकाम रहे। कुत्तों के भौंकने की आवाज से घबरा भाग गए। कुत्तों ने एक पर हमला कर घायल कर दिया। आवाज सुनकर वहां पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चोर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
ठैंचा के रइचा पुरवा निवासी ब्रह्मदेव राजभर की बेटी की रविवार को शादी थी। शनिवार की रात परिजन और रिश्तेदार खाना खाकर सो गए। देर रात लगभग 12 बजे मौका देखकर चोरों का एक झुंड घर में घुस गया। आहट पाकर कुत्ते भौंकने लगे। घबराकर भाग रहे चोरों पर कुत्तों ने हमला कर दिया। इसमें एक चोर गिर गया। भौंकने की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी वहां पहुंचे और गिरे चोर को पकड़ लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची 112 पुलिस चोर को थाने ले गई।
ब्रह्मदेव राजभर ने घर में जाकर देखा तो सारा सामान सुरक्षित था। चोरों के दहशत से सभी रातभर जगे रहे। इस बाबत थानाध्यक्ष हलधरपुर हरेंद्र यादव ने बताया कि चोरी करने आए एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।