फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thieves cut through the grille to enter a jewellery shop and made off with half a kilogram of silver.

Mau News: ग्रिल काटकर सराफा की दुकान में घुसे चोर, आधा किलो चांदी उठा ले गए

Sun, 05 Jul 2026 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Thieves cut through the grille to enter a jewellery shop and made off with half a kilogram of silver.
रतनपुरा। हलधरपुर थाना के रतनपुरा बाजार स्थित सराफा की दुकान को चोरों ने शनिवार की रात निशाना बनाया। दीवार के सहारे दुकान की छत पर चढ़कर ग्रिल काटकर दुकान में प्रवेश किया। दुकानदार शैलेंद्र कुमार वर्मा के अनुसार 500 ग्राम चांदी, तीन सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और राउटर चोरी हुए हैं।
विज्ञापन

रविवार की सुबह छह बजे शैलेंद्र कुमार वर्मा ने दुकान की सफाई करने के लिए ताला खोला तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। दुकानदार के अनुसार अंदर सारा सामान बिखरा था और छत का हिस्सा खुला हुआ था। दुकान के अंदर ही चोरों का हेक्सा ब्लेड पड़ा था, जिससे उन्होेंने ग्रिल काटा था। शैलेंद्र ने बताया कि चांदी की 500 ग्राम वजन की बिछिया, अंगूठी गायब है। अंदर रखी अलमारी का ताला चोरों ने गैस कटर से काटने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी निरीक्षक भगवान राम ने बताया कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। चोरों द्वारा छोड़ा गया हेक्सा ब्लेड बरामद हुआ है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed