{"_id":"6780b3825408886ce80f03a1","slug":"thieves-broke-into-jewellery-shop-and-stole-jewellery-in-mau-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau Crime News: आभूषण की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, ग्राइंडर से तिजोरी काटकर उठा ले गए गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau Crime News: आभूषण की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, ग्राइंडर से तिजोरी काटकर उठा ले गए गहने
Fri, 10 Jan 2025 11:13 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 10 Jan 2025 11:13 AM IST
सार
Mau Latest News: मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला बाजार में एक आभूषण की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। रात में दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और तिजोरी काटकर गहने के साथ नकदी भी उठा ले गए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला कस्बा स्थित सराफा की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का सोने का गहना और साथ दस किलो चांदी चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
रात में दुकान बंद कर घर गए, सुबह मिली चोरी की जानकारी
जानकारी के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के पीडउथसिंहपुर निवासी रंजीत वर्मा की दुकान अमिला कस्बा स्थित हनुमान मंदिर के पास है। रोज की तरह गुरुवार की शाम आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए। शुक्रवार की सुबह पड़ोसी दुकानदार ने शटर टूटने की सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे दुकानदार ने दुकान के अंदर सामान बिखरा देखा तो उसके होश उड़ गए। वहीं मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए। इसी बीच दुकानदार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
जांच में पीड़ित दुकानदार ने पाया कि चोरों ने तिजोरी को ग्राइंडर से काटकर 100 ग्राम सोना और दस किलो चांदी के साथ हजार की नकदी गायब कर दिया है। मौके पर कोतवाल राजकुमार सिंह फॉरेसिंक टीम के साथ जांच पड़ताल में जुटे रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन