फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thieves blew jewelery worth lakhs by entering the house from the ladder

सीढ़ी से घर में घुसकर चोरों ने लाखों का उड़ाया जेवरात

Thu, 24 Jun 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Thieves blew jewelery worth lakhs by entering the house from the ladder
थाना क्षेत्र के ग्राम जसड़ा में बुधवार की रात एक घर से चोर तीन लाख रुपये के जेवर सहित पांच मोबाइल चुरा ले गए। चोरी की जानकारी परिजनों को सुबह जगने के बाद हुई। पीडि़त व्यक्ति ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के जसड़ा गांव निवासी सेराज शाह पुत्र मीरु शाह ने बताया कि बुधवार की शाम वह और उसके परिजन भोजन करने के बाद सो गए थे। रात में घर के पिछले हिस्से में बनी दीवार के सहारे छत पर आए, जहां घर के आंगन में लगी सीढ़ी के जरिए घर में प्रवेश कर गए। इसके बाद कमरे में एक बक्से में रखा गया सोने का एक नथ, मांग टीका, झुमका, अंगूठी सहित करीब तीन लाख रुपये के जेवरात सहित पांच मोबाइल सेट चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह कमरे में सामान बिखरा देखकर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। वहीं पीडि़त सेराज शाह ने आरोप लगाया कि चोरी की घटना को लेकर जब उसके द्वारा चिरैयाकोट थाने में तहरीर दी गई तो दोपहर में कुछ लोगों ने इसको लेकर उसे धमकी दी। इस बाबत चिरैयाकोट थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। हालांकि मामला संदिग्ध है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed