फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thieves are high in Mau: goods worth lakhs were stolen from three houses in film style, the family was present

मऊ में चोरों के हौसले बुलंद: फिल्मी अंदाज में तीन घरों से उड़ाया लाखों का सामान, घर में ही मौजूद था परिवार

Tue, 20 Dec 2022 02:55 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 20 Dec 2022 02:55 PM IST
सार

शातिर चोरों के गिरोह ने तीन घरों को एक के बाद एक निशाना बनाते हुए करीब 18 लाख रुपये मूल्य का सामान समेट ले गए। घटना के समय तीनों पीड़ित के परिवार अपने घर पर ही थे। मंगलवार की भोर में महिलाओं के उठने पर घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन
Thieves are high in Mau: goods worth lakhs were stolen from three houses in film style, the family was present
फिल्मी अंदाज में तीन घरों से उड़ाया लाखों का सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव में बेलखरी मौजा में सोमवार की बीती रात चोरों का कहर बरपा। शातिर चोरों के गिरोह ने तीन घरों को एक के बाद एक निशाना बनाते हुए करीब 18 लाख रुपये मूल्य का सामान समेट ले गए। घटना के समय तीनों पीड़ित के परिवार अपने घर पर ही थे। मंगलवार की भोर में महिलाओं के उठने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर सीओ मुहम्मदाबाद गोहना और रानीपुर एसओ फारेसिंक टीम के साथ पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए है। एक ही रात में गांव के तीन परिवारों के यहां से बड़ी चोरी की घटना से पूरे कस्बा में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर सवाल उठाते दिखे।
विज्ञापन

 

Thieves are high in Mau: goods worth lakhs were stolen from three houses in film style, the family was present
मऊ में चोरों के हौसले बुलंद - फोटो : अमर उजाला
रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया ग्राम पंचायत के बेलखरी मौजा निवासी प्रमोद सिंह, संतोष सिंह और अखिलेश सिंह अपने परिवार के साथ रहते है।सोमवार की देर शाम रोजाना की तरह भोजन करने के बाद तीनों ग्रामीण अपने परिवार के साथ सोए हुए थे। जहां बीती रात चोरों ने सबसे पहले संतोष सिंह के घर का निशाना बनाया। यहां चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर दूसरे तल पर  पहुंचकर बंद कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखा डेढ़ लाख मूल्य का आभूषण तथा दस हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने इसी मकान के दूसरे हिस्से में संतोष के चचेरे भाई  अखिलेश सिंह  के मकान में दीवाल फांदकर घुसे। यहां दो बंद कमरे का ताला तोड़ कर कमरें में रखा हुआ दो बक्सा, दो सूट केश का ताला तोड़ कर 22 हजार रुपये नगद व 90 हजार मूल्य का  सोने का आभूषण चुरा ले गए।इस के बाद घर के बगल मे ही प्रमोद सिंह के मकान में दीवाल के सहारे छत पर चढ़ कर नीचे आए और कमरें का ताला तोड़ कर बक्से में रखा रखा करीब 12 लाख मूल्य का 25 तोला सोने का आभूषण तथा तीन लाख रुपये नगद  चुरा ले गए। घटना की जानकारी मंगलवार की भोर में महिलाओं के उठने के बाद घर मे कमरें का ताला तूटा देख कर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची सीओ मुहम्मदाबाद गोहना डॉ. अजयविक्रम सिंह, रानीपुर एसओ राजेश प्रभाकर फारेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो टीमें गठित, चोरी का जल्द होगा खुलासा
चोरी की घटना को लेकर सीओ मुहम्मदाबाद गोहना डॉ. अजयविक्रम सिंह का कहना है कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया रहा है। चोरी का खुलासा करने के लिए दो टीमें गठित की गई है, जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed