फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   These thieves are very clever the criminals are expert in stealing bikes as soon as the attention is diverted

Mau: ये चोर बड़े शातिर हैं, नजर हटते ही बाइक उड़ाने में माहिर हैं अपराधी, रेलवे स्टेशन के स्टैंड को बना रखा था

Sat, 26 Oct 2024 06:29 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 26 Oct 2024 06:29 PM IST
सार

मऊ पुलिस ने अन्तर्राज्यीय शातिर वाहन चोरों की गिरफ्तारी की है। पड़ोसी जनपदों में बाइक चोरी की घटना को अंजाम देकर स्टेशन पर ले जाते थे और वहां की पार्किंग में बाइक को खड़ा करते  थे। इनके शातिराना अंदाज को आप समझ सकते हैं कि ये जिस जनपद से बाइक चुराते थे उसके पड़ोसी जनपद में ही औने पौने दाम में बेच देते थे।

विज्ञापन
These thieves are very clever the criminals are expert in stealing bikes as soon as the attention is diverted
पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मऊ शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम को दो अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर उनके कब्जे से 12 चोरी की बाइक बरामद किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों चोर मऊ और बलिया में चोरी की घटना को अंजाम देते थे।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम को करीब साढ़े पांच बजे रामलीला मैदान के पास से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 12 बाइक बरामद किया। सभी बरामद बाइक चोरी की थी। दोनों की पहचान मान सिंह और सुंदरम के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह भीड़ भाड़ वाले स्थानों से बाइक चोरी कर एक जनपद से दूसरे जनपद ले जाकर रसीद काटकर रेलवे स्टैंड पर सुरक्षित रख देते थे। बाद में ग्राहक सेट कर बारी बारी से औने पौने दाम में बाइक को बेचते है। कभी कभी मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाने के क्रम में तेल खत्म हो जाने पर गाड़ी को वही छोड़ कर दूसरी गाड़ी चोरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल का प्रयोग नहीं करते है। जनपद मऊ की बाइक को जनपद बलिया में तथा जनपद बलिया की बाइक को जनपद मऊ में बेचते थे। पुलिस के मुताबिक दोनों पर पहले भी मुकदमा दर्ज था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed