फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There will be intensive investigation of the construction sites of sweet shops

मिठाई दुकानों के निर्माण स्थलों की होगी सघन जांच

Mon, 27 Sep 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
There will be intensive investigation of the construction sites of sweet shops
मऊ। अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिलास्तरीय कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें अधिकारियों के अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त किया। संबंधित अधिकारी से जवाब मांगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी केहरी सिंह ने कहाकि आगामी त्योहारी सीजन में दूध व दूध से बने उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष नजर रखी जाएगी। जिसके तहत दूध के साथ ही मिठाई दुकानों के निर्माण स्थलों की सघन जांच की जाएगी। उन्होंने खुले स्थानों पर विक्रय होने वाले खाद्य सामग्रियों के दुकानदारों को विशेष दिशा-निर्देश जारी करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान अभिहित अधिकारी श्रवण कुमार त्रिपाठी ने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान दूध पर 70 छापे मारते हुए 72 नमूने संग्रहित किए गए। इस दौरान अमानक पाए गए 33 नमूनों व सुरक्षित पाए गए 2 नमूनों के सापेक्ष में अपर जिलाधिकारी न्यायालय में 34 वाद दायर किए गए। जिसमें संबंधित न्यायालय द्वारा 84लाख रुपया अभिरोपित किया गया। वहीं वर्तमान सत्र में विभिन्न दूध व्यवसाय पर कार्यवाही करते हुए 3.45 लाख अभिरोपित किए गए। अन्य खाद्य सामग्रियों पर किए गए कार्यवाही के क्रम में वित्तीय वर्ष 2020-21 के क्रम में 255 छापे मारकर विभिन्न नमूने संग्रहित किए गए।
विज्ञापन

संबंधित न्यायालय में दायर वाद 161 के सापेक्ष में रुपया 4462000 रुपया अर्थदंड आरोपित किए गए। इसी क्रम में औषधि निरीक्षक अरविंद कुमार ने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि विभिन्न औषधि विक्रेताओं पर 80 छापे मारते हुए 72 नमूने संग्रहित किए गए।इस बैठक में दुग्ध विकास अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी, औषधि विक्रेता संघ, व्यापार मंडल अध्यक्ष, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित, औषधि निरीक्षक अरविंद कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed