{"_id":"5eca95ce8ebc3e90b33b0703","slug":"there-will-be-five-paid-quarantines-coming-from-abroad-dm-mau-news-vns526541457","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशों से आने वाले पांच होगें पेड क्वारंटीन: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशों से आने वाले पांच होगें पेड क्वारंटीन: डीएम
विज्ञापन
मऊ। विदेश में रहने वाले पांच लोग सोमवार को यहां पहुंचेंगे। इन सभी को होटल में पेड क्वारंटीन किया जाएगा। 28 दिनों तक क्वारंटीन रहने के बाद ही वह घर जा सकेंगे। इस दौरान होटल का बिल उन्हें ही पेड करना होगा। रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने यह जानकारी दी। बताया कि शासन ने पत्र भेजकर बताया है कि विदेश में रहने वाले पांच लोग दिल्ली से सीधे मऊ पहुंचेंगे। जिला प्रशासन उन्हें होटल में पेड क्वारंटीन कराएगा। आने वालों में अली अब्बास और दुबारी निवासी उदई प्रसाद कुवैत से, मो. यासीर दुबई से, अछार गांव निवासी सत्येंद्र गौतम ओमान से, मो. जफर ट्वीलिस से आ रहें है।
जिलाधिकारी ने बताया कि रानीपुर का पलिया गांव जिले का छठवां हॉट स्पॉट बनाया जा रहा। इससे पहले रानीपुर ब्लाक का चितबिसाव, परदहां ब्लाक का अहिलाद, फतेहपुर मंडाव ब्लाक का धरमपुर, मर्यादपुर, बड़राव ब्लाक का खोन्हा चवर हॉट स्पॉट के रुप में थे। इस दौरान मौजूद सीएमओ डा. एससी सिंह ने बताया कि पलिया गांव निवासी पॉजिटिव मिले युवक के मृत पिता के साथ फूफेरे भाई की रिपोर्ट आनी शेष है। युवक के पाजिटिव होने पर रविवार को उसके परिवार और सगे 13 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इससे पूर्व 33 संदिग्घ लोगों को क्वारंटीन किया गया था। रविवार को 13 और लोग क्वारंटीन किए गए है, इस तरह से संदिग्ध क्वारंटीन की संख्या 46 हो गई है।