फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There was uproar as soon as the news of the death of CRPF jawan was received.

सीआरपीएफ जवान के निधन की खबर मिलते ही मचा कोहराम

Mon, 20 Dec 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
There was uproar as soon as the news of the death of CRPF jawan was received.
मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान का जम्मू-कश्मीर में अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुदकुशी करने की खबर मिलते ही परिवार समते गांव में कोहराम मच गया। जवान जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। रविवार की सुबह उनके परिवार को फोन पर उनके निधन का समाचार मिला।
विज्ञापन

रानीपुर के मिर्जापुर गांव निवासी देवनाथ यादव (41) पुत्र स्व. रामसूरत यादव की रविवार की सुबह गोली लगने से निधन होने की सूचना मोबाइल फोन के माध्यम से परिजनों को मिली। मिर्जापुर गांव निवासी राजनाथ यादव ने बताया कि देवनाथ जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में ही घर से ड्यूटी पर गए थे। देवनाथ पांच भाईयों में सबसे छोटे थे, दो भाई फौज से रिटायर हो चुके हैं। जबकि एक भाई पीएसी में कार्यरत हैं। एक भाई घर पर रहकर खेती किसानी का काम करते हैं। मृतक जवान की 12 वर्षीय बेटी आरती और पत्नी गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव पहुंचकर परिवार का ढांढ़स बंधाने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed