फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There was no sight of the sun for the whole day, people kept chilling throughout the day

Mau News: पूरे दिन नहीं हुआ सूरज के दर्शन, दिन भर ठिठुरते रहे लोग

Wed, 11 Jan 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
There was no sight of the sun for the whole day, people kept chilling throughout the day
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कोहरा तथा शीतलहर का कहर बुधवार को जारी रहा। ठंड के कारण सामान्य जीवन प्रभावित रहा। शीतलहर के प्रकोप के चलते लोगों का घरों से निकलना भारी हो गया है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है। बुधवार को भी भगवान भास्कर के दर्शन नहीं हुए। धूप न निकलने से लोग ठिठुरते नजर आए। रेलवे के प्लेटफार्मों पर ठंड से बचाव के उपाय न होने से प्रतीक्षारत यात्रियों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

हाड़ कंपा देने वाली ठंड का कहर जारी रहने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। बुधवार को सुबह आसमान पर बादल छाए रहे। बर्फीली हवा के कारण धुंध तो नहीं थी, लेकिन लोगों की कंपकंपी छूटती रही। वहीं नेशनल हाईवे और ग्रामीण क्षेत्रों में धुंध का असर तड़के देखने को मिला। सर्दी के कारण सुबह लगभग सात बजे तक जिले के प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा की स्थिति रही। इक्के दुक्के वाहन चलते दिखे। ठंड के चलते ट्यूशन पढ़ने वाले छात्रों तथा सुबह काम पर जाने वाले लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। रेलवे तथा रोडवेज के प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत यात्रियों के लिए एक-एक पल बिताना भारी पड़ रहा था। बाजारों में भी अपेक्षाकृत गहमागहमी कम रही। तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 83 प्रतिशत रही। हवा आठ किमी प्रति घंटा की रफ्तार हवा चल रही थी। ठंड के कारण पटरी दुकानदार भी शाम पांच बजते ही अपनी दुकान समेटकर घरों की ओर रवाना हो जा रहे हैं। भीषण ठंड का प्रकोप जारी रहने के बाद भी जिले के ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की जहमत तक नहीं उठाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed