फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There was a lot of movement in the markets for shopping on Pushya Nakshatra

पुष्य नक्षत्र पर खरीदारी के लिए बाजारों में रही चहल पहल

Wed, 19 Oct 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
There was a lot of movement in the markets for shopping on Pushya Nakshatra
नगर के सहादतपुरा स्थित साड़ी की दुकान से खरीदारी करतीं महिलाएं।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। पुष्य नक्षत्र पर खरीदारी के लिए बाजारों में काफी रौनक और चहल-पहल रही। धनतेरस से पहले ही बाजार ने रफ्तार पकड़ ली है। दुर्लभ पुष्य नक्षत्र पर लोगों ने खरीदारी की। किसी ने आभूषण तो किसी ने वाहन व अन्य सामान की खरीदारी की।कई प्रतिष्ठानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही।पुष्य नक्षत्र पर नगर के सहादतपुरा, मुंशीपुरा, गोला बाजार, मिर्जाहादीपुरा, घास बाजार, चौक, सिंधी कालोनी सहित मुहम्मदाबादगोहना, मधुबन, दोहरीघाट, घोसी, चिरैयाकोट सहित विभिन्न बाजारों में चहल पहल रही। सराफा कारोबारी विजय सर्राफ ने बताया कि धनतेरस के पहले ही पुष्य नक्षत्र को लेकर सोने और चांदी के आभूषणों की अच्छी बिक्री हुई। महिलाओं ने नए नए डिजाइन को अधिक पसंद किया। दिवाली और धनतेरस के पास होने की वजह से इस पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त का महत्व और भी अधिक हो गया है। पुष्य नक्षत्र को पोषण देने वाला माना जाता है। इसमें की गई खरीदी सुख-समृद्धि प्रदान करती है। पर्व की तैयारियों के लिए बाजारों में जमकर खरीदारी की जा रही है। मार्ट में कंपनियों के एक से बढ़कर एक रेंज उपलब्ध है। कारोबारी पर्व के चलते आकर्षक छूट भी ग्राहकों को दे रहे हैं। बाजारों में लौटी रौनक के साथ उनके चेहरे भी चमकने लगे हैं। साड़ी कारोबारी सुरेश कल्यानिया का कहना था कि पिछले वर्ष के मुकाबले कारोबार में सुधार आ रहा है। पुष्य नक्षत्र संयोग के चलते धनतेरस के पहले ही बिक्री शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed