{"_id":"65847eaf8dccd1b4e70a3db9","slug":"there-was-a-crowd-at-the-stall-of-dishes-made-from-indian-grains-mau-news-c-295-1-svns1028-6660-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: श्रीअन्न से बने व्यंजनों के स्टॉल पर रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: श्रीअन्न से बने व्यंजनों के स्टॉल पर रही भीड़
विज्ञापन
मऊ। नगर स्थित जीवन राम छात्रवास के मैदान में कृषि मेले के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा आयोजित ईट राइट मिलेट मेले में श्री अन्न से बनाए गए व्यंजन के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे।
मेले में जनपद के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट व्यवसायियों ने अपने-अपने स्टॉल पर मोटे अनाजों से बनाए गए व्यंजनों का न केवल प्रदर्शन किया बल्कि श्रीअन्न से बनाए जा सकने वाले खाद्य पदार्थों की रेसिपी के बारे में भी लोगों की जिज्ञासा को शांत किया। इन स्टॉलों ने मेले में कम मूल्य पर लोगों को श्रीअन्न से बने व्यजनों का रसास्वादन भी कराया।
जनपद के कई प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों ने श्रीअन्न से निर्मित मिठाइयों और बेकरी उत्पादों जैसे बाजरे का लड्डू, बिस्किट एवं कुकीज का प्रदर्शन किया। वहीं, एक रेस्टोरेंट द्वारा सावां खीर, सावां पुलाव, बाजरे का पोहा एवं मक्के का हलवे का प्रदर्शन किया गया। सावां खीर के साथ ही कुट्टू व रागी के साउथ इंडियन व्यंजनों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त (खाद्य) सुरेश कुमार मिश्र ने कहा कि ईट राइट मिलेट मेले का प्रमुख उद्देश्य किसानों को यह संदेश देना था कि उनके द्वारा उत्पादित कुट्टू, रागी, बाजरा, सावा, कोदो आदि श्रीअन्न के लिए खाद्य व्यवसाय से जुड़े उद्योगों में खपत की प्रचुर संभावना होने के कारण उनकी उपज का अच्छा मूल्य प्राप्त होने के अच्छे अवसर उपलब्ध हैं।
मोटे अनाज के रूप में श्रीअन्न का उपयोग बेकरी उद्योग, कन्फेक्सनरी, होटल, रेस्टोरेेंट, स्ट्रीट फूड आदि में पोषण युक्त खाद्य उत्पादों के निर्माण व विक्रय के द्वारा इस तरह के उद्योगों को ही नहीं बल्कि किसानों की भी आय में गुणात्मक वृद्धि की जा सकती है। मेले को सफल बनाने में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय,अमित कुमार राना, सत्यराम यादव आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।