फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There is strict monitoring on social media, the city is under the guard of khaki.

Mau News: सोशल मीडिया पर रही कड़ी निगरानी, खाकी के पहरेदारी में शहर

Mon, 01 Apr 2024 05:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:03 PM IST
विज्ञापन
There is strict monitoring on social media, the city is under the guard of khaki.
मऊ। माफिया मुख्तार अंसारी की बृहस्पतिवार की देर रात रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज में दिल का दौरा पड़ने से निधन के बाद वही पर पोस्टमार्टम किया गया। पीएम के बाद शुक्रवार की देर शाम शव एंबुलेंस से कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्तार के पैतृक गांव युसुफपुर मोहम्मदाबाद लाया गया। रात करीब सवा एक बजे शव गाजीपुर पहुंचने के बाद शनिवार की सुबह सुपुर्द खाक किया गया। मुख्तार के सुपुर्द खाक को लेकर जनपद में पुलिस सतर्क रही। जनपद के सभी सरहद पर पुलिस का पहरा रहा। हर चार पहिया वाहन के शहर में प्रवेश से पहले उसकी गहनता से जांच की गई। पुलिस के साथ होमगार्ड के जवान लगे रहे। कुछ इसी तरह बलिया मोड़ के साथ बढ़ुआ गोदाम से लेकर गाजीपुर तिराहा पर पुलिस के जवान मुस्तैद थे। पुलिस कंट्रोल रूम से एक टीम सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी करती रही। अनेक क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी निगहबानी होती रही। पूरा शहर खाकी के निगरानी में था। चप्पे - चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात थे। शहर की सभी प्रमुख गलियाें में बूटों की थाप गूंजती रही। जनपद में कही पर कोई अनहोनी न हो इसके लिए पुलिस बल के साथ दो कंपनी पीएसी, दो कंपनी पैरामिलिट्री, क्यूआरटी की तैनाती की गई थी। साथ ही दो पहिया वाहन के साथ चार पहिया वाहन के साथ चक्रमण करते रहे। एसपी इलामारन जी ने अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री और नगर क्षेत्राधिकारी को कमान दिया था।
विज्ञापन

इस बाबत एएसपी महेश सिंह अत्री ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से पुलिस द्वारा सभी बंदाेबस्त किए गए थे। हर प्वाइंट पर तैनाती के साथ पुलिस, पीएसी, पैरा मिलिट्री के जवान तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed