फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There is no vehicle stand in the city, the problem of jam persists

शहर में वाहन स्टैंड नहीं, जाम की समस्या बरकरार

Wed, 13 Oct 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
There is no vehicle stand in the city, the problem of jam persists
मऊ। शहर में वाहन स्टैंड न होने के कारण जाम की समस्या जस की तस है। सड़क के किनारे खड़े बेतरतीब वाहन लोगों के सामने समस्या पैदा कर रहे हैं। स्थिति यह है कि लोग बाजारों में कार व अन्य वाहन ले जाने में काफी डर रहे हैं। खासकर आजमगढ़ मोड़ से रोडवेज, गाजीपुर तिराहा, भीटी, मिर्जाहादीपुरा में सड़क किनारे पटरी दुकानदारों के अतिक्रमण और आड़े तिरछे खड़े वाहन मुसीबत बनकर सामने खड़े हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

सबसे व्यस्त इलाके मिर्जाहादीपुरा, डोमनपुरा, सदर चौक, सहादतपुरा, भीटी, गाजीपुर तिराहा ,बलिया मोड़, रौजा, घास बाजार, संस्कृत पाठशाला, बल्लीपुरा, औरंगाबाद आदि मुहल्लों में लोगों को वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ते हैं। शहर में संचालित शॉपिंग मार्ट, ब्रांडेड शोरूम और चौराहों तिराहों पर समुचित पार्किंग की व्यवस्था न होने से जाम की समस्या यथावत बनी हुई है। वहीं दुर्गा पूजा को लेकर सड़कों पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

बाजार में सुबह से लेकर शाम तक लगने वाले जाम से लोग परेशान हो चुके हैं। जबकि नगर में पार्किंग बनाया जाना है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। शहर के मुख्य मार्ग पर यातायात की समस्या लगातार बनी हुई है। शहर में यातायात की स्थिति प्रतिदिन खराब होती जा रही है। धीरे-धीरे यह विकराल रूप धारण करती जा रही है। शहर के आजमगढ़ मोड़ से लेकर रोडवेज तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर दुकानों के सामने बाइकों की ऐसी कतार लगी रहती है। इस बीच से रोजवेज व चार पहिया वाहन का आवागमन हो जाता है तो काफी देर तक जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिराहे -चौराहे बने अघोषित वाहन स्टैंड
मऊ। नगर के कई तिराहे और चौराहे पर अघोषित रूप से स्टैंड संचालित हो रहे हैं। इनमें गाजीपुर तिराहा, भीटी, मिर्जाहादीपुरा तिराहा तथा बलिया मोड़ पर न केवल यात्री बसें खड़ी रहती हैं, बल्कि भारी संख्या में टैम्पो व अन्य सवारी वाहन भी खड़े हो रहे हैं। जगह-जगह खड़े काफी संख्या में वाहनों के कारण न केवल नगरवासियों को आवागमन में परेशानी होती है, बल्कि ट्रैफिक जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो जा रही है।

नगर पालिका के ईओ दिनेश कुूमार ने बताया कि नगर को जाम से मुक्त करने की दिशा में योजना बनाई जा रही है। इस संबंध में सभी प्रमुख स्थानों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। प्राथमिकता के आधार पर खाका तैयार कर कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed