Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There is no vacancy in BJP for Om Prakash Rajbhar: Anil Rajbhar

ओम प्रकाश राजभर के लिए भाजपा में नहीं है कोई वेकेंसी- अनिल राजभर

Fri, 07 Oct 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
There is no vacancy in BJP for Om Prakash Rajbhar: Anil Rajbhar
नगर सहादतपुरा में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का स्वागत करते भाजपा नेता।संवाद - फोटो : MAU
मऊ/वलीदपुर। प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अनिल राजभर ने कहा है कि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के लिए भाजपा में कोई जगह नहीं है। वह बृहस्पतिवार को सहादतपुरा मुहल्ले में अपने समाज के लोगों के बीच उनकी समस्याओं से रूबरू हो रहे थे। कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार हर वर्ग के लोगों की बेहतरी के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में दौरा किया। डंगौली ग्राम सभा के विजय राजभर और देवकली देवलास के नंदलाल राजभर के घर देर शाम राज्यमंत्री ने अपने राजभर समाज के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा की नीतियों को सभी वर्गों के लोगों के विकास के लिए जरूरी बताया। समस्याओं पर राज्य मंत्री ने मौके से बीडीओ को फोन कर जानकारी ली। बलिया में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के साथ मंच पर ओपी राजभर के स्वागत के बाबत कहा कि उनका मंच पर पहुंचना पार्टी के कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था। वह अपनी मर्जी से मंच पर पहुंचे थे। राज्य मंत्री ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर को हमेशा एक बैसाखी की आवश्यकता होती है। इसके लिए वे किसी न किसी पार्टी की तलाश करते रहते हैं। वह अकेले कुछ नहीं कर सकते इसलिए कभी सपा तो कभी भाजपा के साथ जुड़ते हैं। सहादतपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता सहित कई वरिष्ठ नेता साथ रहे। उधर देवकली देवलास में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रशांत गुप्ता, सोनू शर्मा, रमेश, विपुल कुमार समेत भाजपा कार्यकर्ता व समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed