{"_id":"61e1c12cd0db1d252f10ac77","slug":"there-is-no-urea-fertilizer-on-the-means-cooperative-society-akolhi-mau-news-vns633586787","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधन सहकारी समिति अकोल्ही पर यूरिया उर्वरक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधन सहकारी समिति अकोल्ही पर यूरिया उर्वरक नहीं
विज्ञापन
मऊ। घोसी क्षेत्र के अकोल्ही स्थित साधन सहकारी समिति पर उर्वरक खाद के न उपलब्ध होने से किसानों को रबी की सिंचाई बाधित होने की चिंता सता रही है। किसान खाद के लिए समिति का चक्कर लगा कर वापस हो रहे हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि सचिव अशोक शर्मा द्वारा मांग व धन मऊ पीसीएफ ऑफिस में जमा करने के बाद भी खाद नहीं मिल रही है।
साधन सहकारी समिति अकोल्ही मुबारकपुर से सैकड़ों किसान जुड़े हुए हैं।रवी की फसल की सिचाई का समय होने तथा हल्की बरसात होने के बाद किसान यूरिया खाद के लिए साधन सहकारी समिति का चक्कर लगाते लगा रहे हैं। किसानों का कहना है कि समिति पर पहुंचने पर सचिव द्वारा बताया जाता है कि पीसीएफ में चार-पांच एमटी खाद की डिमांड और धन को जमा कर दिया गया है। सहकारी समिति के सभापति रामचन्द्र यादव, रामअवध, रामबदन, महेंद्र, लालाजी आदि ने बताया कि साधन सहकारी समिति पर खाद न होने के चलते सिचाई प्रभावित हो रही है। सचिव द्वारा मांग व धन जमा करने के बाद भी खाद नहीं मिल रही है। इसको लेकर किसानों में रोष है।
इस संबंध में सचिव अशोक शर्मा ने बताया कि 25 दिसम्बर 21 को पीसीएफ मऊ में पांच एमटी उर्वरक का रुपया तथा डिमांड जमा कर दिये हैं। परंतु अबतक खाद नही मिली। किसान परेशान हो रहे हैं। वहीं पीसीएफ मऊ के विनोद ने बताया कि अकोल्ही समिति से डिमांड व धन जमा है।कुछ खाद दी गई है।परंतु परिवहन ठेकेदार द्वारा समय से ट्रांसपोर्ट न देने के कारण देरी हो रही है।