फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There is no relief from heat even after one degree decrease in temperature

Mau News: तापमान में एक डिग्री कमी के बाद भी गर्मी से नहीं मिली राहत

Thu, 12 Jun 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
There is no relief from heat even after one degree decrease in temperature
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में गर्मी से लोगों की मुुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। बृहस्पतिवार को धूप में तेजी में कमी के बाद भी उमस भरी गर्मी ने लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान एक डिग्री कमी के साथ ही 39 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं ग्रामीण इलाकों मेें अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। वहीं सिंचाई के अभाव में धान की नर्सरी और संडा विधि से रोपी गई धान की फसल सूख रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे। सुबह सात बजे ही धूप सहन नहीं हो पा रही थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप तेज होती गई। जरूरी कार्य से निकलने वाले राहगीर गर्मी से बचने के लिए जूस, नींबू पानी का सेवन करते दिखाई दे रहे थे। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 44 प्रतिशत रही। जबकि 14 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

कुसुम्हा: दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भीषण गर्मी के मौसम में बिजली कटौती और फाल्ट से जहां दिन रात बिताना मुश्किल हो रहा है। वहीं खेती किसानी पर संकट गहराता जा रहा है। बुधवार की शाम से ही बिजली कटौती जारी रही। फाल्ट और तकनीकी खामी से दो-दो घंटे के लिए बिजली गुल हो जा रही थी। सिंचाई के अभाव में धान की नर्सरी और संडा विधि से धान की रोपी गई फसल सूख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed