फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There is no possibility of monsoon coming in ten days, cleaning of drains

Mau News: दस दिन में मानसून आने की संभावना नहीं हुई नालियों की सफाई

Wed, 07 Jun 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
There is no possibility of monsoon coming in ten days, cleaning of drains
वलीदपुर। बारिश शुरू होने में कुछ ही दिन रह गया है लेकिन नगर पंचायत के किसी भी वार्ड के नालों की सफाई अभी तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत में वार्डों की संख्या 16 वार्ड हैं। 15 जून तक मानसून आने की संभावना है। लेकिन जलजमाव की समस्या के मद्देनजर अभी तक नालों की सफाई का कार्य पूरा तो दूर शुरू भी नहीं हुआ है।

नगर के आरिफ, अनवर जमाल, शिवबचन, हबीबुर्रहमान, संजीव आदि लोगों ने कहा कि मानसून आने में चंद दिन बचे हैं, लेकिन नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के क्रम में तैयारी आधी अधूरी ही है। अधिकांश वार्डों की अधिकांश सार्वजनिक नालियां जाम पड़ी हैं। जाम नालियों की साफ सफाई नहीं हुई है। इस बाबत अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव ने बताया कि बारिश से पूर्व ही सभी वार्डों के नालों की सफाई करा दी जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed