फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There is no place for terrorism in Islam: Javed Akhtar

इस्लाम धर्म में आतंकवाद की कोई जगह नहीं : जावेद अख्तर

Sun, 27 Apr 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
There is no place for terrorism in Islam: Javed Akhtar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


वलीदपुर। जम्मूू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की मुहम्मदाबादगोहना कस्बे के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने निंदा की। इसमें उलेमा, राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं।

लेखक जावेद अख्तर भारती ने कहा कि इस्लाम धर्म के अंदर आतंकवाद की कोई जगह नहीं है, बल्कि इस्लाम तो वह धर्म है जो ऐलान करता है कि जिसने एक भी निर्दोष का खून बहाया उसने पूरी मानवता का खून बहाया और जिसने निर्दोष के खून बहने और बहाने से बचाया तो उसने पूरी मानवता को कत्ल होने से बचाया। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जो कुछ हुआ वह निंदनीय है और साथ ही लाशों पर राजनीति करना और इस गम के माहौल में हिंदू-मुस्लिम का खेल खेलना भी निंदनीय है।
विज्ञापन


मौलाना मसीहुल्लाह फैजी ने कहा कि एक आतंकवादी का कोई धर्म नहीं होता, बल्कि वह सिर्फ आतंकवादी होता है। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की हम निंदा करते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द इस मामले को बेनकाब किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना मुख्तारुल हसन नोमानी ने पहलगाम में आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह वक्त नहीं है हिंदू-मुस्लिम के नाम पर नफरत फैलाने का और राजनीति की रोटियां सेंकने का, बल्कि आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने के ठोस कदम उठाए जाएं। दानिश निसार समाजसेवी ने कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमला निंदनीय है।
मृतकों की आत्मा की शांति के लिए किया यज्ञ

मऊ। पहलगाम में हुए आतंकी हमले से आक्रोशित लोगों ने आईएमए के पूर्व अध्यक्ष और चिकित्सक डॉ संजय सिंह के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकालकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ किया गया। बंद करो अब सब दरवाजे, खून का बदला खून चाहिए, पाकिस्तान मुर्दाबाद, वंदे मातरम जैसे उदघोष के साथ आक्रोश यात्रा नगर के शारदा नारायण हास्पिटल से होते हुए आजमगढ़ मोड़ पर पहुंची।
वहां पर पाकिस्तान का पुतला फूंकने के बाद रैली गाजीपुर तिराहा होते हुए गायत्री शक्तिपीठ पर पहुंची। मंत्रोच्चार के बीच पहलगाम हमले में मारे गये सभी भारतीय की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ किया गया। डॉ संजय सिंह ने बताया कि धर्म पूछकर हमला करने की योजना पूर्व निधारित जैसी लग रही है। आक्रोश मार्च एवं शांति यज्ञ में शारदा नारायण हास्पिटल, लायन्स क्लब, शारदा नारायण नर्सिंग कालेज पहसा गडवा, ओम कोशिश रिसर्च फाउंडेशन ने सक्रिय प्रतिभाग किया।

इधर, नगर क्षेत्र के निजामुद्दीनपुरा में दवा व्यापारियों सहित प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही साथ पाकिस्तान का पुतला दहन करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर गौरव उर्फ सन्नी बरनवाल, अरविंद चौहान, देवानंद बरनवाल उर्फ मास्टर बरनवाल, कमला प्रसाद चौधरी, प्रमोद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed