{"_id":"69d16626c9f28fa40e084ce6","slug":"there-is-no-mosquito-repellent-spraying-in-the-villages-and-sanitation-is-also-derailed-mau-news-c-295-1-mau1025-143371-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: गांवों में मच्छर रोधी दवा का छिड़काव नहीं, सफाई की व्यवस्था भी पटरी से उतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: गांवों में मच्छर रोधी दवा का छिड़काव नहीं, सफाई की व्यवस्था भी पटरी से उतरी
विज्ञापन
नगर पंचायत नगर बाजार समेत आसपास के क्षेत्रों में गर्मी शुरू होते ही मच्छरों के प्रकोप से ग्रामीण परेशान हैं। क्षेत्र के अधिकांश गांवों में मच्छर रोधी दवा का छिड़काव नहीं होने के साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था भी पटरी से उतरी हुई है।
जगह-जगह पानी इकट्ठा होने से दुर्गंध फैल रही है, जिससे मच्छरों की संख्या में वृद्धि हुई है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही क्षेत्र में जलजनित बीमारियों के पनपने का भी खतरा बना हुआ है।
जनपद में एक अप्रैल से संचारी अभियान का शुभारंभ हो चुका है, बावजूद इसके अनेक स्थानों पर सफाई और लार्वासाइड का छिड़काव शुरू नहीं हुआ है। जनपद में एक नगर पालिका के साथ दस नगर पंचायत और नौ ब्लॉक की लगभग 645 ग्राम पंचायतें हैं।
विज्ञापन
बीते दिनों संचारी अभियान और दस्तक अभियान के शुभारंभ के बाद आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सर्वेक्षण, साफ-सफाई, जलभराव की समस्या का निराकरण, फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव जैसी गतिविधियां प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करनी थीं।
अभियान के शुभारंभ होने के चार दिन बाद भी गांवों में इसके संबंध में कोई गतिविधि नहीं दिखाई दे रही है।
0000000000000000
12 विभागों के सहयोग से संचालित है अभियान
संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान का शुभारंभ बीते बुधवार को किया गया था। एक से 30 अप्रैल तक चलने वाले संचारी अभियान में 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान का संचालन होगा। यह पूरा कार्यक्रम 12 विभागों के सहयोग से चलाया जाएगा। इसमें नगर पालिका, नगर पंचायत, कृषि विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज, आईसीडीएस, दिव्यांग, सिंचाई, पशुपालन और उद्यान विभाग शामिल हैं। दस्तक अभियान के दौरान जिले की 2161 आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर बुखार के मरीजों की सूची बनानी है और लोगों को जागरूक करना है।
आगामी दस तारीख से दस्तक अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम का करेगी। टीम को घर- घर जाना है। जागरूकता कार्यक्रम के साथ मरीजों की ट्रेसिंग किया जाएगा। -बेदी यादव, जिला मलेरिया अधिकारी
हर ब्लॉक पर रोस्टर बनाया गया है, उसी के अनुसार सफाईकर्मी की टीम गांवों में काम कर रही है। इसकी निगरानी भी हो रही है। -कुमार अमरेंद्र, जिला पंचायत राज अधिकारी