{"_id":"69e13ee15cb81705ce01e0fe","slug":"there-is-no-drinking-water-facility-in-the-market-passersby-are-wandering-for-water-mau-news-c-295-1-mau1025-144034-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बाजार में पेयजल सुविधा नहीं, पानी के लिए भटक रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बाजार में पेयजल सुविधा नहीं, पानी के लिए भटक रहे राहगीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बेलौली। फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के नेमड़ाड बाजार में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है। बाजार में आने वाले लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
इस बाजार में नेमड़ाड, फूलपुर, पदारथपुर, अलीपुर आदि गांवों के लोगों का आवागमन रहता है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग यहां खरीदारी के लिए पहुंचते हैं, लेकिन इसके बावजूद यहां इंडिया मार्का हैंडपंप या सार्वजनिक पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है।
कुछ दुकानों के सामने निजी हैंडपंप लगे हैं, जिनसे दुकानदार अपनी जरूरत पूरी कर लेते हैं, लेकिन आम लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ता है।
स्थानीय लोगों गोलू कुमार, अरमान, सुनील कुमार, महेश राजभर, महेंद्र शर्मा आदि ने बताया कि बाजार में पेयजल की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। जनप्रतिनिधियों का कई बार ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी है।