फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There is a danger of life due to the electrical transformer kept in the open

खुले में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर से बना है जान का खतरा

Fri, 03 Dec 2021 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
There is a danger of life due to the electrical transformer kept in the open
दुर्घटना को दावत देता वलीदपुर में खुले में रखा ट्रांसफार्मर।संवाद - फोटो : MAU
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। विद्युत विभाग अपनी लापरवाह रवैया से बाज नहीं आ रहा है। इस से आमजनों में सदैव किसी अनहोनी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा, अतरारी, खैराबाद, वलीदपुर, करहां आदि समेत अन्य कई स्थानों पर खुले में लगे ट्रांसफॉर्मर हमेशा हादसे को दावत दे रहे हैं। इसी क्रम में वलीदपुर नगर पंचायत के भीरा पश्चिमी वार्ड में लगाया गया 400 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर को खुले में रख दिया गया है परंतु इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी से विभाग अपना पल्ला झाड़ लिया है। यह ट्रांसफार्मर नगर की घनी आबादी से होकर तमसा नदी पुल तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर लगा है। इस रास्ते से आने जाने वाले लोगों की जान हमेशा जोखिम में रहती है। द आए दिन होने वाले फाल्ट से स्पार्किंग, चिंगारी और तार टूटने की घटनाओं में लोग बाल-बाल बचे हैं। वलीदपुर निवासी अताउर्रहमान, अतीकुर्रेहमान पूर्व प्रधान मुमताज अहमद, मौलाना अब्दुल रहमान, खालिद मजहर अंसारी, यूसुफ आदि का कहना है कि ट्रांसफार्मर से होकर आने जाने में काफी डर बना रहता है। इसकी सुरक्षा जाली के लिए विभाग के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई गई परंतु विभाग ने कभी गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed