फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Theft worth lakhs by entering the house through the window

Mau News: खिड़की के रास्ते घर में घुसकर लाखों की चोरी

Fri, 02 Feb 2024 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Theft worth lakhs by entering the house through the window
रानीपुर। थाना क्षेत्र के मंडूसरा बुजुर्ग गांव में बुधवार की रात चोरों ने खिड़की के रास्ते घर में घुसकर लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों को घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह हुई। मंडूसरा बुजुर्ग गांव निवासी राम रतन चौहान घर से बाहर बस्ती जिले में रहकर काम करते हैं। घर पर राम रतन की पत्नी, लड़की और बहु रहती है। बुधवार की रात परिजन खाना खाकर सो गए। रात में चोर घर के दक्षिण दिशा की खिड़की जिसमें सिर्फ प्लास्टिक लगा हुआ था उधर से घुसे और कमरे में रखा बक्सा सहित उसमें रखे लगभग डेढ़ लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण सहित पांच सौ रुपये नगद चुरा ले गए। घटना की जानकारी होने पर पास पड़ोस के लोग सहित ग्राम प्रधान सुनील चौहान मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी रानीपुर पुलिस को दी। इस बाबत एसओ राजेश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच चल रही है, मामला संदिग्ध लग रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed