फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Theft of lakhs including cash from house and shop

मकान और दुकान से नकदी समेत लाखों की चोरी

Sun, 13 Feb 2022 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs including cash from house and shop
घोसी।कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर चोरों ने दो मकानों से नकदी समेत लाखों रुपये के सामान की चोरी की। चोरों ने जहां एक सूने मकान से 50 हजार नकदी सहित करीब ढाई लाख का सामान समेटा तो वहीं जनसेवा केंद्र से भी दो लाख का सामान चुराया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। पहली घटना मझवारा मोड़ की है। जहां चोरों ने सूने घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। मझवारा मोड़ निवासी तथा नगर पंचायत कर्मी अमरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह अपने पैतृक गांव बडहलगंज गए हुए थे। रविवार की सुबह करीब 11 बजे जब वह लौटे तो देखा कि मकान का मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर कमरे में सामान बिखरा मिला। आलमारी में रखा 50 हजार रुपये नकद, सोने की आठ सोने की अंगूठी, दो सोने की चेन, दो मंगलसूत्र सहित करीब दो लाख रुपये का जेवरात गायब था। दूसरी घटना घोसी कोतवाली के चौथी मिल की है। जहां चोरों ने शुक्रवार की रात परवेजपुर निवासी अरविंद कुमार के जनसेवा केंद्र का ताला तोड़कर नौ स्मार्ट फोन, लैपटाप सहित दो लाख मूल्य का सामान चुरा लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed