फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   theft

जंगला तोड़कर घर में लाखों की चोरी

Wed, 16 Sep 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 16 Sep 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
theft
हलधरपुर थाना क्षेत्र के इटौरा रोड पहसा में सोमवार की रात एक घर का जंगला तोड़कर चोरों ने नगदी सहित लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन



परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। घर की एक महिला बेहोश हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


हलधरपुर थाना क्षेत्र के इटौरा रोड पर स्थित पहसा बाजार से महज 500 की दूरी पर वंशबहादुर सिंह का मकान है। रात में परिवार के सदस्य खाना खाकर लगभग 12 बजे सोए। सुबह जगे तो घर के पिछवाड़े का जंगला टूटा हुआ था। चोर जंगला तोड़कर एक कमरे का दरवाजा तोड़कर उसमें दाखिल हुए।
विज्ञापन



कमरे में रखी दो अलमारियों व एक बाक्स का ताला तोड़कर उसमें रखी 20 साड़ियां, छह जोड़ी सोनी की कान की बाली, दो हार, दो नथिया, चार अंगूठी, छह चूड़ी, झालर और पैजनी के साथ 20 हजार रुपये नगद भी चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह घर के सदस्यों को कमरे में रखी आलमारियां खुली मिलीं और सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर की दो बहुओं शोभिता सिंह एवं साधना सिंह ने अपने सभी जेवरात की चोरी देखकर अपनी सुधि खो बैठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शोभिता सिंह अचेत हो गई। उन्हें आनन फानन अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। सूचना पाकर आस पास सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई साथ ही मौके पर पुलिस भी पहुंची। बड़ी चोरी की सूचना मिलने के बाद मौके पर फिंगर प्रिंट की टीम एवं खोजी कुत्ते को भी बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed