{"_id":"700c9ad0df2643b1f429066776d1fa0f","slug":"the-young-man-s-body-was-found-in-the-animal-hospital-sensation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु अस्पताल में मिला युवक का शव, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु अस्पताल में मिला युवक का शव, सनसनी
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 28 May 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा स्थित पशु अस्पताल परिसर में बुधवार को संदिग्ध हाल में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद पेट में जहरीला पदार्थ होने के कारण युवक का विसरा प्रिजर्व कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिया।
बुधवार को पशु अस्पताल परिसर में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के दौरान गेंद परिसर स्थित क्षतिग्रस्त भवन में चली गई। बच्चे गेंद लेने गए तो वहां युवक का शव दिखा। उनके शोर मचाने के बाद आसपास के लोग पहुंचे। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद सीओ सिटी अशोक कुमार और शहर कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। युवक के पैंट की जेब में पर्स मिला।
उसमें मिले महाविद्यालय के पहचान पत्र के आधार पर युवक की पहचान प्रभाकर सिंह पुत्र प्रभुनाथ सिंह निवासी शांतिपुरम जिला बाराबंकी के रूप में हुई। पुलिस ने पर्स में मिले नंबर के आधार पर प्रभाकर के परिजनों को फोन किया। इसके बाद प्रभाकर के बाबा साहब सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रभाकर बिना किसी को बताए घर से निकल जाता था। प्रभाकर के पिता बाराबंकी जिला कुष्ठ रोग अस्पताल में चिकित्सक हैं।
विज्ञापन
धवार को देर शाम शव का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने शव साहब सिंह को सौंप दिया। इस संबध में शहर कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि चिकित्सकोें ने पोस्टमार्टम के बाद पेट में मिले विषाक्त पदार्थ का विसरा प्रिजर्व कर लिया है। उन्होेंने कहा कि कोई तहरीर नहीं मिली है।