{"_id":"5b29542f4f1c1bac6e8b8c1a","slug":"the-writers-did-the-demonstration","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने किया धरना-प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने किया धरना-प्रदर्शन
mau
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
सदर तहसील पर मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते लेखपाल।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को लेखपाल संघ ने जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन संबंधित तहसील के एसडीएम को सौंपा गया। निर्णय लिया गया कि 25 जून तक विरोधस्वरुप हाथों में काली पट्टी बांधकर कामकाज करेंगे। सदर तहसील में जिलाध्यक्ष पारसनाथ पासी और जिलामंत्री उदयभान यादव की अगुवाई में लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि लेखपाल संघ सात सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्षरत है।
संघ द्वारा वेतन उच्चीकरण, वेतन विसंगति, पेंशन विसंगति, भत्तों में वृद्धि, राजस्व परिषद द्वारा प्रस्तावित राजस्व उपनिरीक्षक सेवा नियमावली 2017 को कैबीनेट से पारित कराने के साथ लेखपालों को लैपटॉप या स्मार्टफोन मुहैया कराने के साथ प्रोन्नती करने की मांग की जा रही है। धरना प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष व मंत्री ने न्भिन्न लंबित मांगों से संबंधित सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा गया।
वलीदपुर : लेखपालों ने मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में धरना प्रदर्शन किया। अपनी मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन लेखपालों ने एसडीएम को सौंपा है। कहा कि 25 जून तक हाथ पर काली पट्टीबांध कर विरोध प्रदर्शित करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में संजीव कुमार पांडे, जितेंद्र धर द्विवेदी, स्वामीनाथ, रघुनाथ प्रसाद, जगलाल, सीताराम यादव, लक्ष्मण राम, उमाकांत आर्य, अजय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
मधुबन : लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान विरोध स्वरूप में सभी लेखपालों ने अपने हाथों में काली पट्टी बांध रखा था। धरने के बाद एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव, जयप्रकाश यादव, उपाध्यक्ष अरुणेंद्र यादव, ओमप्रकाश पांडेय, योगेंद्र यादव, रामपाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। इसी तरह घोसी तहसील मुख्यालय पर लेखपालों ने विरोध जताते हुए एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। कहा मांगें माने जाने तक आंदोलन को चलाया जाता रहेगा।