फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The work of model school Chirayakot is incomplete, investigation will be done

एनएच-29 के कार्य में खराब रही प्रगति: एक्सईएन पीडब्ल्यूडी से मांग रिपोर्ट

Tue, 09 Feb 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
The work of model school Chirayakot is incomplete, investigation will be done
जिला पंचायत सभागार में मासिक समीक्षा बैठक में मौजूद मौजूद अधिकारी। - फोटो : MAU
मऊ। जिला पंचायत के सभागार में मंगलवार को विकास परियोजनाओं और राजस्व वसूली को लेकर हुई समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एनएच 29 पर धीमी गति से कार्य होने पर चिंता जताई और तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को तीन दिन में आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। पिछली बैठक में सड़कों के निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य में पोल शिफ्टिंग में गड़बड़ी मिलने पर निर्देश के बाद भी 10 प्रतिशत जीएसटी कटौती नहीं करने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि पूरा भुगतान करने के बाद भी मॉडल स्कूल चिरैयाकोट का निर्माण अपूर्ण है। इस पर कार्यदायी संस्था की ओर से 33 प्रतिशत की जीएसटी की कटौती करने की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने टीम बनाकर इसकी जांच कराने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

राजकीय संप्रेक्षण गृह में 57 प्रतिशत कार्य पूर्ण पाया गया। बालिका छात्रावास कटिहारी बुर्जुग में भी कार्य में अनियमितता पाई गई। कार्यदायी संस्था को कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिया। सद्भाव मंडप के निर्माण कार्य का यूसी कार्यदायी संस्था की ओर से नहीं देने पर यूसी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। विकास खंड परदहां ब्लाक क्षेत्र के पिजड़ा में गो आश्रय स्थल का कार्य शुरू न होने पर कार्यदायी संस्था को नोटिस देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण कार्य को पूरा कराने निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि गो आश्रय स्थल के निरीक्षण में काफी अनियमितता पाई गई। सभी नोडल अधिकारी संबंधित गो आश्रय स्थल का निरीक्षण करें। सीएमओ से कहा कि गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाई जाए। कहा कि सभी तहसीलों में बडे़ बकायेदारों से वसूली की जाए। किसी भी दशा में अवैध खनन नहीं होना चाहिए। दूध की सैंपलिंग को बढ़ाने का निर्देश दिया। जनपद में जितने वाहनों पर रंग बिरंगे नंबर प्लेट के खिलाफ कार्यवाही करने के भी निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता हाइडिल एवं अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को तीन दिन में आखा प्रस्तुत करने कानिर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed