फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The woman was killed by hitting her head with a rolling pin

Mau News: बेटी ने किया मां की हत्या का खुलासा, बोली- 'बेलन से सिर पर किए गए थे कई वार और फिर..'.

Sat, 18 Mar 2023 07:43 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 18 Mar 2023 07:43 AM IST
सार

मऊ में महिला की हत्या का खुलासा हो गया। महिला की बड़ी बेटी ने बेलन से मां की पिटाई की बात बताई थी। 

विज्ञापन
The woman was killed by hitting her head with a rolling pin
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

मऊ के इंदिरानगर इलाके में सोनी चौहान (32) की हत्या सिर पर वार करके की गई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। इससे पहले पूछताछ में महिला की बड़ी बेटी ने बेलन से मां की पिटाई की बात बताई थी। भाई ने बहन के पति पवन, देवर श्यामू और ससुर सुभाष के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया है। मऊ के कोपगंज निवासी धर्मेंद्र चौहान के मुताबिक, बहन सोनी की शादी 17 अप्रैल 2009 को मऊ घोसी के टाइल्स कारीगर पवन चौहान से हुई थी।

विज्ञापन

कुछ समय से सोनी पति और ससुराल वालों के साथ इंदिरानगर के संतपुरम कॉलोनी में किराये पर रह रही थी। सोनी और पवन की दो बेटियां श्रेया, शिवांगी और बेटा पुनीत है। धर्मेंद्र के अनुसार, आठ मार्च को पवन ने फोन कर सूचना दी कि सोनी ने आत्महत्या कर ली है। कुछ घंटे के बाद पवन और उसके घरवाले सोनी का शव लेकर घोसी पहुंच गए। इस बीच मायके वाले भी आ गए। सोनी की मौत को संदिग्ध देख मायके वालों ने सूचना पुलिस को दी। घोसी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बड़ी बेटी ने बताया कि मम्मी को पीटा था
सोनी की बड़ी बेटी श्रेया ने धर्मेंद्र और अन्य लोगों को बताया कि आठ मार्च को पापा पवन ने मम्मी को बेलन से चार से पांच बार मारा था। इसके बाद पवन ने बच्चों को कमरे में बंद कर दिया था। कुछ देर के बाद कमरा खोला और बच्चों को बताया कि सोनी ने फांसी लगा ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पता चला कि सोनी की मौत सिर पर चोट से हुई थी। धर्मेंद्र का आरोप है कि बहन पहले भी कई बार मारपीट की शिकायत कर चुकी थी। अपने साथ अनहोनी की आशंका भी जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed