मऊ : घर के बाहर 18 घंटे पड़ा रहा संक्रमित महिला का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले में कोपागंज के हाकिमपुरा मुहल्ले में कोरोना संक्रमण से महिला की मौत के बाद उसका शव 18 घंटे तक घर के बाहर पड़ा रहा। इसकी जानकारी नगर पंचायत, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जानकारी तक नहीं हुई। रविवार की दोपहर दो बजे पति के आने के बाद महिला की अंत्येष्टि हुई।
संक्रमित महिला का शव घर के बाहर पड़े रहने के दौरान मुहल्लेवासी सशंकित दिखे। वहीं नगर पंचायत के कर्मी भी शव वाले क्षेत्र को छोड़कर आसपास क्षेत्र को सैनिटाइज किए । संक्रमित मरीज के शव घंटों रखे जाने पर जब कोपागंज सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि किसी संक्रमित के शव की अंत्येष्टि कम से कम चार घंटे के अंदर हो जाना चाहिए। यह पुलिस की जिम्मेदारी है की समय से मृतक का दाह संस्कार करवाए। कोपागंज एसओ अजय तिवारी ने कहा कि इस तरह की कोई सूचना नहीं है।
24 घंटे बाद भी नहीं बना कंटेनमेंट जोन
कोपागंज ब्लाक के देवकली विशुनपुर ग्राम पंचायत के एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत के 24 घंटे बीतने के बाद कोपागंज ब्लाक के इस गांव को न तो कंटेनमेंट जोन बनाया गया। न ही मृतक के घर तथा गांव को सैनिटाइज कराने का कार्य किया गया। न ही यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर भेजी गई। इतना ही नहीं नगर पंचायत कोपागंज के हकीमपुरा में भी महिला मरीज की मौत के बाद उसके संपर्क में रहने वाले परिजनों की जांच के लिए कोई मेडिकल टीम नहीं गई है।