{"_id":"664fc16a97e7b2e84b02d7b4","slug":"the-woman-died-seven-years-ago-payments-are-being-made-on-her-job-card-for-four-years-mau-news-c-295-1-mau1002-112986-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: महिला की सात साल पहले हो चुकी है मौत, उसके जॉब कार्ड पर चार साल से हो रहा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: महिला की सात साल पहले हो चुकी है मौत, उसके जॉब कार्ड पर चार साल से हो रहा भुगतान
विज्ञापन
कोपागंज। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत फतेहपुर ताल नरजा में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। एक महिला की सात साल पहले मौत हो चुकी है, उसके जॉब कार्ड पर चार साल से भुगतान हो रहा है। मृतका के जॉब कार्ड पर फर्जी तरीके से चार लोगों का नाम चढ़ाकर लाखों रुपये का भुगतान करा लिया गया है। जैसे ही इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों को हुई वो भी हैरान रह गए। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को पत्रक भेजकर जांच कराने की मांग की है।
फतेहपुर ताल नरजा निवासी श्रीकांती देवी का वर्ष 2017 में निधन हो गया था। लेकिन वर्ष 2020 से उनके जॉब कार्ड पर फर्जी तरीके से चार लोगों का नाम चढ़ाकर लाखों रुपये का भुगतान करा लिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि जॉब कार्ड पर गांव के मानसिक रूप से कमजोर और अन्य लोगों का नाम चढ़ाया गया है। आवास, मजदूरी और मनरेगा के तहत हुए कार्यों में भुगतान करा लिया गया। हैरानी की बात ये है कि जिन्हें आवास, मजदूरी का भुगतान कराया गया है अभी तक उन लाभार्थियों को न सुविधा मिली है और न ही भुगतान का पैसा।
-- -- -- -- -- -- -- -
मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है। फर्जी तथ्यों से भुगतान कराना नियम के विरुद्ध है। जांच में दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- ओमप्रकाश सिंह, बीडीओ, कोपागंज