फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The water level of Saryu river reached 10 cm above the danger mark

Mau News: खतरे के निशान से 10 सेमी ऊपर पहुंचा सरयू का जलस्तर, एक मकान नदी में समाया

Sat, 09 Aug 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The water level of Saryu river reached 10 cm above the danger mark
दोहरीघाट में बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर। - फोटो : samvad
लगातार हो रही बारिश से सरयू नदी खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर बहने लगी है। नदी के खतरा बिंदु पार होते ही नगरवासियों की धड़कने तेज हो गई हैं। ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

बिंदटोलिया मेें कटान तेज हो गई है। गांव के एक व्यक्ति का कटान से बचा आधा मकान भी नदी में विलीन हो गया। साथ ही ठोकर के आगे से नई बस्ती में पानी घुस गया है। खेतों में पानी भर जाने से फसलों के नष्ट होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

कटान से बचाव के उपाय नहीं हो सके हैं। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से जैसे-जैसे ऊपर बढ़ रहा है। वैसे-वैसे तटवर्ती इलाकों के लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की तरफ से बिंदटोलिया में कटान से बचाव के लिए चार ठोकर तो बनाए गए हैं, लेकिन मुख्य मार्ग से नई बस्ती में पानी घुस गया है। खेतों में भर जाने से फसलें जलमग्न होने से फसल नष्ट होने का खतरा बढ़ गया है।
कटान प्रोजेक्ट पूरा न होने से बिंदटोलिया में कटान तेज हो गई है। शनिवार को गांव के चकबहादुर का कटान से बचा आधा मकान भी नदी मेें विलीन हो गया। नदी के उग्र रुप धारण करने से बिंदटोलिया सहित आसपास के इलाकों के लोग दहशत में जी रहे हैं।
नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो गौरी शंकर घाट पर शनिवार को नदी का जलस्तर 70 मीटर रहा। शुक्रवार को जलस्तर 69.75 मीटर रहा। इस तरह 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 25 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। नदी खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 10 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी।

दोहरीघाट क्षेत्र के तटवर्ती इलाके धनौली रामपुर, लोहड़ा, नई बाजार, नौली, चिऊटीडांड़, बहादुरपुर, सरया, पतनई, गोधनी, बीबीपुर, ठाकुरगांव, जमीरा चौराडीह, बेलौली, महुआबारी गांव के सिवान में घुसने का खतरा बढ़ने से किसानों को फसल नष्ट होने की चिंता सताने लगी है।
उधर, धनौली रामपुर लोहड़ा बंधा नौली, चिउंटीडांड़ रिंग बंधा, बीबीपुर बेलौली बंधे पर पानी की तेज धारा टकरा रही है। जिससे बंधे पर खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed