फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The wall of the railway station cabin collapsed within two years.

Mau News: दो साल में ही रेलवे स्टेशन के केबिन की दीवार ढही

Sat, 01 Nov 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The wall of the railway station cabin collapsed within two years.
कोपागंज कसारा मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक की केबिन की ढही दीवार।संवाद
कोपागंज। बृहस्पतिवार की बीती रात हुई बारिश और तेज हवा के चलते कोपागंज रेलवे स्टेशन के कसारा मार्ग पर बने रेलवे फाटक के पास स्थित दक्षिणी केबिन की दीवार भरभरा कर गिर गई। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन परिसर में पिछले कई महीनों से अव्यवस्था का आलम है। स्टेशन की स्ट्रीट लाइटें पिछले एक वर्ष से खराब हैं, शाम को प्लेटफॉर्म का आधा हिस्सा अंधेरे में डूबा रहता है। अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व रात में स्टेशन परिसर में शराब आदि पीते हैं। यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी होती है। यही नहीं, प्लेटफॉर्म पर सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जगह-जगह गंदगी और झाड़ियां उग आई हैं, इससे स्टेशन की सुंदरता और स्वच्छता दोनों पर प्रश्नचिह्न लग गया है। बारिश के दौरान जलभराव की समस्या आम हो गई है, यात्रियों को फिसलन और बदबू का सामना करना पड़ता है। 17 सितंबर 2023 को इंदारा–दोहरीघाट आमान परिवर्तन परियोजना के उद्घाटन के साथ कोपागंज स्टेशन का कायाकल्प किया गया था। उस समय रेलवे अधिकारियों ने आधुनिक सुविधाओं और टिकाऊ निर्माण का दावा किया था, लेकिन दो वर्ष भी पूरे नहीं हुए कि स्टेशन की दीवारें गिरने लगीं और सुविधाएं ठप हो गईं।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, अरविंद जायसवाल, लालू, विजय ने बताया कि स्टेशन की यह हालत रेलवे विभाग की लापरवाही को उजागर करती है। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से तत्काल सफाई, रोशनी और मरम्मत कार्य कराने की मांग की है ताकि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र ही स्टेशन की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे। यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मामला संज्ञान में नहीं है, मामला की जानकारी स्थानीय अधिकारियों से ली जाएगी, जो कमियां होंगी उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा।
अशोक कुमार,रेलवे जनसपंर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed