फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The villagers were taken hostage and oil, rations and cash were stolen from the shop.

Mau News: ग्रामीण को बंधक बनाकर दुकान से उठा ले गए तेल, राशन और नगदी

Tue, 31 Mar 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The villagers were taken hostage and oil, rations and cash were stolen from the shop.
हलधरपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी उमेश कुमार भारती की तहरीर पर दुकान से चोरी के मामले में पुलिस ने रविवार की शाम प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि ग्रामीण को बंधक बनाकर चार लोग दुकान से तेल, राशन और नगदी उठा ले गए।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, उमेश कुमार गांव में किराना की दुकान चलाते हैं। 29 मार्च की रात एक बजे दुकान का ताला तोड़कर नकाबपोश चार लोग सामान निकाल रहे थे। खटपट की आवाज सुनकर गांव निवासी सत्यनरायन दुकान के पास गए तो चारों चोरों ने उन्हें बंधक बना लिया।
विज्ञापन

तमंचा दिखाया और शोर करने पर जान से मारने की धमकी दी। दुकान से 15 लीटर रिफाइंड तेल, 22 लीटर सरसो का तेल, 50 किलो अरहर दाल, 25 किलो निरमा, दो किलो चायपत्ती, 100 पीस साबुन, आंवला तेल और कैशबॉक्स से दो हजार रुपये नगद उठा ले गए। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed